Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

WPL 2027 Auction: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, स्नेह राणा से सोफी मोलीनेक्स तक इन स्टार्स पर रहेंगी नजरें

WPL Auction में 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. 27 स्लॉट्स के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में सोफी मोलीनेक्स, स्नेह राणा, जी कमलिनी और चमारी अटापट्टू जैसे स्टार खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों की नजर रहेगी. जानिए पूरी ऑक्शन लिस्ट और बेस प्राइस डिटेल.

Women Premier League 2027

146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

WPL 2027 Auction: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के मिनी ऑक्शन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. 28 अक्टूबर को कोच्चि में होने वाले इस ऑक्शन में कई बड़ी भारतीय और विदेशी खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाती नजर आएंगी. सभी पांच फ्रेंचाइजियां अपनी टीमों के खाली पड़े 27 स्थानों को भरने के लिए रणनीति बनाकर उतरेंगी. ऑक्शन सूची में भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज जी कमलिनी, ऑलराउंडर स्नेह राणा, ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलीनेक्स और श्रीलंका की अनुभवी कप्तान चमारी अटापट्टू जैसे कई चर्चित नाम शामिल हैं.

146 खिलाड़ियों के बीच 27 जगहों की जंग

इस बार कुल 146 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इनमें 22 कैप्ड भारतीय, 14 कैप्ड विदेशी, 97 अनकैप्ड भारतीय और 13 अनकैप्ड विदेशी क्रिकेटर शामिल हैं. फ्रेंचाइजियों के सामने चुनौती होगी कि वे सीमित स्लॉट्स में सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन करें. यही वजह है कि इस ऑक्शन में कई खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है.

बेस प्राइस को लेकर क्या है व्यवस्था?

डब्ल्यूपीएल 2027 ऑक्शन में खिलाड़ियों के लिए सबसे अधिक बेस प्राइस 50 लाख रुपये तय की गई है. इसके अलावा 40 लाख, 30 लाख, 20 लाख और 10 लाख रुपये की विभिन्न श्रेणियां भी रखी गई हैं. कई अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी इन कैटेगरी में शामिल हैं, जिससे बोली प्रक्रिया और रोमांचक होने की उम्मीद है.

50 लाख वाली सूची में सिर्फ दो विदेशी स्टार

ऑक्शन के सबसे महंगे 50 लाख रुपये वाले ब्रैकेट में केवल दो विदेशी खिलाड़ियों को जगह मिली है. इनमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलीनेक्स और इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाज सोफिया डंकले शामिल हैं. गौरतलब है कि सोफी मोलीनेक्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिलीज किया था, जबकि सोफिया डंकले पहले 2024 में गुजरात जायंट्स का हिस्सा रह चुकी हैं.

40 लाख की कैटेगरी में होंगे कई बड़े नाम

40 लाख रुपये की बेस प्राइस वाली सूची में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों का दमदार मिश्रण देखने को मिलेगा. मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज की गई विकेटकीपर बल्लेबाज जी कमलिनी इस ग्रुप में शामिल हैं. उनके अलावा भारतीय पावर-हिटर किरण नवगिरे और ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी ऑलराउंडर जोड़ी जेस जोनासेन तथा हीथर ग्राहम भी इसी वर्ग में रखी गई हैं.

स्नेह राणा और चमारी अटापट्टू पर रहेंगी नजरें

30 लाख रुपये के प्राइस स्लैब में कुछ ऐसे नाम मौजूद हैं जिन पर टीमों की खास नजर रहने वाली है. भारतीय ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज किया था, इस कैटेगरी का बड़ा नाम हैं. उनके साथ श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू भी इसी ब्रैकेट में शामिल हैं. दोनों खिलाड़ियों के अनुभव और मैच जिताने की क्षमता को देखते हुए इनके लिए अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें-BCCI पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में हुआ फेरबदल, प्रज्ञान ओझा बनें नए अध्यक्ष

अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी मिल सकता है बड़ा मौका

20 लाख और 10 लाख रुपये वाली श्रेणियों में बड़ी संख्या में घरेलू और अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं. फ्रेंचाइजियां भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा प्रतिभाओं पर भी दांव लगा सकती हैं. ऐसे में कोच्चि में होने वाला यह मिनी ऑक्शन सिर्फ स्टार खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि उभरती क्रिकेटरों के लिए भी बड़ा मंच साबित हो सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital