आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा.
उत्तर प्रदेश के सैफई में स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी के पांच डॉक्टरों की सड़क हादसे में मौत हो गई. यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ, जब ये डॉक्टर लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे. उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी बुधवार तड़के लगभग तीन बजे डिवाइडर से टकरा गई, जिससे सभी डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि कन्नौज के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा बुधवार को तड़के करीब 4 बजे हुआ. जानकारी के अनुसार, सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टर अपनी कार से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. इस दौरान कार एक ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.
हादसे के बाद कार में चीख-पुकार मच गई, पास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
हादसे की जानकारी मिलने पर सीएम योगी ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र उपचार के निर्देश दिए.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन सिंह राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कन्या राशि वालों के लिए नौकरी,…