राकेश पचौरी/मथुरा
Delhi Agra Highway Accident: उत्तर प्रदेश के दिल्ली से आगरा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कंटेनर ने करीब 1:30 बजे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा कर टकरा गया. जिसके बाद दुकान के बाहर चाय पी रहे लोगों को रौंदता हुआ निकल गया.
इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस ने आरोपी कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
यह हादसा देर रात करीब 1:30 बजे थाना गोविंद नगर क्षेत्र के गोकुल रेस्टोरेंट के पास स्थित चौधरी कैंटीन के सामने हुआ. दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क किनारे चाय पी रहे लोगों को रौंदता हुआ निकल गया.
हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे कंटेनर चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. दुर्घटना में ललित और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस जांच शुरू.
मथुरा में दिल्ली- आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. थाना गोविंद नगर क्षेत्र में गोकुल रेस्टोरेंट के पास स्थित चौधरी कैंटीन के सामने रात करीब 1:30 बजे यह घटना घटी. दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क किनारे दुकान के बाहर चाय पी रहे लोगों को रौंदता हुआ निकल गया.
हादसे के बाद मौके पर ही स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और भागने का प्रयास कर रहे कंटेनर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में इलाज के दौरान ललित (निवासी चंदौली, छाता) और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है.
वहीं, तेजपाल और विकास नाम के दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. हादसे के कारण कुछ समय के लिए बंद हुए हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर फिर से शुरू कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: मेलोनी को भा गई मोदी की ‘मेलोडी’! इटली की पीएम को गिफ्ट की चॉकलेट, वायरल हुआ Video
-भारत एक्सप्रेस
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…