Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के बाद मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को नया बंदी नंबर (396/26 और 395/26) आवंटित किया गया है. दोनों को अलग बैरक में रखकर जेल की निर्धारित पोशाक दी गई है.

Meerut Blue Drum Case

जेल में बदली मुस्कान-साहिल पहचान

Edited by Radha Priya

Meerut Blue Drum Case: मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत से मृत्युदंड की सजा मिलने के बाद मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की बेचैनी बढ़ गई है. सजा सुनाए जाने के बाद दोनों ने रात का खाना नहीं खाया और अगले दिन सुबह नाश्ता भी नहीं किया. जेल प्रशासन दोनों की काउंसलिंग करा रहा है. वहीं, मृत्युदंड की सजा के बाद जेल में दोनों की पहचान भी बदल गई है. अब उन्हें बंदी नंबर से पहचाना जाएगा.

मेरठ के जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि अदालत से मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के बाद मुस्कान को बंदी नंबर 396/26, जबकि साहिल को बंदी नंबर 395/26 आवंटित किया गया है. दोनों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है और उनकी कड़ी निगरानी भी की जा रही है.

घरेलू कपड़ों की जगह जेल की निर्धारित पोशाक

जेल अधीक्षक वीरेश राज ने बताया कि सजा के बाद दोनों के लिए जेल के नियमों के मुताबिक पोशाक भी निर्धारित कर दी गई है. मुस्कान को जेल का निर्धारित क्रीम कलर का सूट, जबकि साहिल को सफेद कुर्ता-पायजामा दिया गया है. अब दोनों को घरेलू कपड़े पहनने की अनुमति नहीं होगी.

मुस्कान को सिलाई, साहिल को मिला खेती का काम

जेल प्रशासन के अनुसार, दोनों बंदियों को जेल में निर्धारित कार्य भी सौंपा जाएगा. मुस्कान को सिलाई का काम और साहिल को खेती से संबंधित काम दिया जाएगा. जेल में बंदियों के लिए निर्धारित दिनचर्या के अनुसार दोनों को भी काम करना होगा.

ये भी पढ़ें- तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित मुस्कान

मृत्युदंड की सजा के बाद मुस्कान अपनी बेटी के भविष्य को लेकर भी चिंतित बताई जा रही है. वह आगे की कानूनी प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेना चाह रही है. वहीं, जेल प्रशासन दोनों की मानसिक स्थिति पर नजर रखते हुए लगातार उनकी काउंसलिंग करा रहा है.

जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने दोहराया कि मृत्युदंड की सजा के बाद जेल मैनुअल के अनुसार दोनों की अलग व्यवस्था की गई है और उनकी सुरक्षा व मानसिक स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital