Meerut Rajat murder case
Meerut Rajat murder case: मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना सिंधावली गांव के जंगल की है, जहां शनिवार को स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. मृतक की पहचान कंकरखेड़ा क्षेत्र के नंगला ताशी गांव निवासी रजत के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रजत गुरुवार से लापता था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे.
परिजनों के अनुसार, 25 जुलाई को रजत अपने तीन दोस्तों राहुल, नितिन और जयकुमार के साथ जयकुमार का जन्मदिन मनाने के लिए घर से निकला था. इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला. शनिवार को सिंधावली गांव के जंगल में उसका शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया.
सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई. पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
यह भी पढ़ें: पहले से तैयार थी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की स्क्रिप्ट, बीजेपी के मंत्री ने बताया पूरा प्लान
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रजत के साथ आखिरी बार देखे गए तीनों दोस्तों—राहुल, नितिन और जयकुमार—को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बर्थडे पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद रजत की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर मौत के सही कारणों का पता लगाया जाएगा. साथ ही हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा.
भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई-चालान की वसूली के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…
उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वह…
Farah Baloch: बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रही कार्यकर्ता फराह बलूच भारत से अपने…
Gopalganj Crime News: बिहार के गोपालगंज में खौफनाक कत्ल का मामला सामने आया है. महावीरी…
Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…
Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…