Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हिजबुल्लाह सरगना नसरल्लाह के मारे जाने पर लखनऊ में प्रदर्शन, 10 हजार लोगों ने निकाला मार्च, दुकानें 3 दिन तक बंद

लेबनान में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत की खबरों के बाद यूपी की राजधानी लखनऊ में शिया समुदाय के 10,000 लोग सड़कों पर उतरे और कैंडल मार्च निकाला. उन्होंने इजरायल के विरुद्ध अपना आक्रोश जाहिर किया.

muslim-community-protest-in-lucknow

Lucknow Protest: पश्चिम एशियाई देश लेबनान में इजरायली हमले में मारे गए हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत पर भारत में कई स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं. यहां यूपी की राजधानी लखनऊ में शिया समुदाय के 10,000 लोग सड़कों पर उतर आए. उन्होंने आधी रात 1 किलोमीटर तक कैंडल मार्च निकाला.

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘लब्बैक या नसरुल्लाह’ और ‘अल्लाह हु अकबर’ के नारे लगाए. इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने अपने घरों पर काले झंडे लगाए. उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पोस्टर जलाए और इजरायल के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की.

मजलिस पढ़कर मनाया मातम

खास बात यह रही कि इस प्रदर्शन के दौरान लखनऊ में मुस्लिम महिलाएं और बच्चे भी हाथ में मोमबत्तियां लेकर वयस्क प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ चले. प्रदर्शनकारियों ने मजलिस पढ़कर नसरल्लाह की मौत पर मातम मनाया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohd.Amir Raza (@mohd.amirraza)

3 दिन के शोक का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि लखनऊ में शिया समुदाय ने 3 दिन शोक मनाने का ऐलान किया है. इस दौरान लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा से लेकर छोटा इमामबाड़ा तक दुकानों को बंद रखा जाएगा. ये इलाका मुस्लिम बहुल है, जहां 2 दिन से प्रदर्शन हो रहे हैं.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital