नोएडा में 93 हजार की ऑनलाइन ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार (इमेज- Bharat Express)
Noida Crime News: नोएडा के सेंट्रल जोन में मोबाइल लूट और बैंक खाते से पैसे निकालने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. सेक्टर-63 थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने के बाद उसका लॉक तोड़ते थे और फिर फोन में मौजूद यूपीआई ऐप के जरिए पैसे अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे.
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान पुष्पेंद्र पुत्र धर्मेंद्र और ध्रुव पुत्र नवनीत कुमार के रूप में हुई है. दोनों की उम्र करीब 23 और 19 साल बताई गई है. पुलिस ने दोनों को सेक्टर-63 में बी-1 स्थित हल्दीराम कट की ओर जाने वाली सर्विस रोड से गिरफ्तार किया.
मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपियों ने सेक्टर-63 में एक युवक से मोबाइल लूटा था. आरोप है कि मोबाइल का पासवर्ड हासिल करने के बाद उन्होंने पीड़ित के बैंक खाते से करीब 93 हजार रुपये निकाल लिए. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बाइक से सड़क पर चलते लोगों को निशाना बनाते थे. मोबाइल छीनने के बाद उसका लॉक खोलकर उसमें मौजूद पेटीएम और फोनपे जैसे यूपीआई ऐप के जरिए पैसे अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे.
पुलिस के मुताबिक, जब आरोपियों के पास कई मोबाइल फोन जमा हो जाते थे तो वे उन्हें कम कीमत में राह चलते लोगों को बेच देते थे. बताया गया है कि आरोपी मोबाइल बेचने के लिए अपनी मजबूरी की कहानी भी सुनाते थे, ताकि सामने वाला आसानी से फोन खरीद ले.
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी और लूट के 31 मोबाइल फोन, एक चाकू और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है. आरोपी लोगों को डराने-धमकाने के लिए चाकू भी रखते थे.
ये भी पढ़ें- चुनावी रण में कुत्तों की एंट्री! डूंगरपुर में बागी प्रत्याशी के दफ्तर के बाहर छोड़े गए लावारिस कुत्ते, सियासत गरमाई
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों आरोपी मोबाइल बेचने और खाते से निकाले गए पैसों को आपस में बांट लेते थे और फिर उस रकम को मौज-मस्ती में खर्च करते थे. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है. गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
-भारत एक्सप्रेस
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…
Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…
Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…
Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…
FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…