Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नेपाल बाढ़ के नाम पर मेक्सिको का वीडियो वायरल, हरे रंग की T-शर्ट ने खोला झूठ का राज

Fact Check: नेपाल में आई बाढ़ के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पानी में बहते शख्स को बचाते लोग दिख रहे हैं. दावा किया गया कि यह नेपाल का है लेकिन पड़ताल में कुछ और ही सामने आया.

Fact Check: 26 अगस्त 2026 को नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई. हजारों लोग प्रभावित हुए और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें पानी में बहते एक शख्स को पुल पर खड़े लोग बचाते नजर आ रहे हैं. दावा किया गया कि यह वीडियो नेपाल की बाढ़ का है.

वायरल वीडियो का दावा

30 अगस्त को एक फेसबुक यूजर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि नेपाल में बाढ़ के दौरान तेज बहाव में फंसे व्यक्ति को बचाने की कोशिश की जा रही है. पोस्ट में इसे नेपाल की भयावह स्थिति बताकर लोगों को भावुक किया गया.

पड़ताल की शुरुआत

भारत एक्सप्रेस न्यूज ने इस वीडियो की जांच की. गौर से देखने पर पता चला कि पानी में बह रहा शख्स हरे रंग की टी-शर्ट पहने है जिस पर ‘पेमेक्स’ का लोगो है. यह मेक्सिको की सरकारी पेट्रोलियम कंपनी का चिन्ह है.

वीडियो कहां का है?

वीडियो के कीफ्रेम निकालकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया गया. हमें यह वीडियो मेक्सिको के एक न्यूज आउटलेट के फेसबुक पेज पर मिला. वहां बताया गया कि यह घटना वैले डी सैंटियागो इलाके की है. भारी बारिश के कारण पानी भर गया था और एक बाइक सवार तेज बहाव में बह गया. स्थानीय लोगों ने उसे बचाया.

अलग-अलग स्रोतों से भी पुष्टि

मेक्सिको की एक वेबसाइट ने 22 अगस्त को इस घटना पर रिपोर्ट प्रकाशित की थी. इसमें लिखा था कि बाइक सवार पानी पार करने की कोशिश में बह गया था लेकिन लोगों ने उसे सुरक्षित निकाल लिया. इसी वीडियो को गलत दावे के साथ नेपाल का बताया जा रहा है.

इंस्टाग्राम पर भी वीडियो

वहीं 23 अगस्त को एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी यही वीडियो शेयर हुआ था. कैप्शन में साफ लिखा था कि यह मेक्सिको के वैले डी सैंटियागो का है.

ये भी पढ़ें-अमेरिका के टेक्सास में RSS कार्यकर्ता ‘अभिषेक शुक्ला’ की गिरफ्तारी! जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच

भारत एक्सप्रेस न्यूज की पड़ताल में साफ हुआ कि वायरल वीडियो नेपाल का नहीं बल्कि मेक्सिको का है. नेपाल में बाढ़ से तबाही जरूर हुई है लेकिन सोशल मीडिया पर फैलाया गया यह वीडियो गलत दावे के साथ शेयर किया गया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital