Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नए प्रशासनिक भवन से लेकर जेवर एयरपोर्ट तक… सीएम योगी नोएडा दौरे पर देंगे ये बड़े तोहफे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह नोएडा में कुल 2,478 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

शनिवार को नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र एक बड़े विकास कार्यक्रम का गवाह बनने जा रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां करीब 2,478 करोड़ रुपये की कुल 70 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इनमें 5 परियोजनाओं का उद्घाटन और 65 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी. सरकार का दावा है कि इन योजनाओं से इलाके में बुनियादी ढांचे को नई रफ्तार मिलेगी और लोगों की रोजमर्रा की सुविधाएं बेहतर होंगी.

मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत सेक्टर-96 में बने नए और आधुनिक मुख्य प्रशासनिक भवन के उद्घाटन से करेंगे. करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से बना यह भवन खास इसलिए भी है क्योंकि अब नोएडा प्राधिकरण के अलग-अलग विभाग एक ही जगह से काम करेंगे. इससे आम लोगों को अपने काम कराने में आसानी और तेजी दोनों मिलेगी.

इसके बाद 608 करोड़ रुपये की लागत से तैयार डीएससी रोड पर बने 5.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का भी औपचारिक उद्घाटन होगा. यह रास्ता अगाहपुर पेट्रोल पंप से एनएसईजेड तक जाता है और पहले ही ट्रायल के तौर पर खोला जा चुका था. इसके अलावा कई सेक्टरों में सीवर लाइन, ड्रेनेज सिस्टम और सड़क सुधार जैसी परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी.

कई बड़ी परियोजनाओं की नींव रखी जाएगी

इस दौरे में कई अहम निर्माण कार्यों की भी शुरुआत होगी. इनमें भंगेल एलिवेटेड रोड पर क्लोवर लीफ इंटरचेंज, सेक्टर-145 में आवासीय भूखंडों का विकास, विभिन्न सेक्टरों में सड़क और नाली निर्माण, गिझौड़ नाले को ढकने का काम, एमपी-2 एलिवेटेड रोड पर नॉइज बैरियर लगाना और बॉटेनिकल गार्डन बस डिपो के नवीनीकरण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं.

जेवर एयरपोर्ट से लेकर समीक्षा बैठक तक पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पहुंचेंगे. यहां वे यमुना सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद हेलीकॉप्टर से नोएडा पहुंचकर वे प्रशासनिक भवन का उद्घाटन और एमएसएमई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

शाम के समय मुख्यमंत्री मेरठ मंडल के लोक निर्माण विभाग के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और फिर गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे.

पूरे कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रखी गई है. पुलिस, पीएसी के साथ-साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने भी पूरे क्षेत्र की जांच की है. प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुचारु तरीके से संपन्न कराने के लिए हर जरूरी कदम उठाए गए हैं.

यह भी पढ़ें: मलेरकोटला में नामी एडवोकेट के घर बड़ी चोरी, लाखों का सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार चोर

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital