Prateek and Aparna Yadav Love story
Prateek and Aparna Yadav Love story: मुलायम सिंह के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का लखनऊ के सिविल अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया. सूत्रों के मुताबिक प्रतीक यादव लंबे समय से डिप्रेशन में थे, डिप्रेशन के साथ- साथ उन्हें नसों की भी बिमारी थी. जिसके चलते उनका मेदांता में इलाज चल रहा था. प्रतीक यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव ने भी अपने एक बयान में बताया कि वे काफी समय से डिप्रेशन में थे. प्रतीक यादव की मौत के बाद उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में खूब चर्चा हो रही है. आपको हम प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की लव लाइफ के बारे में बताएंगे. कैसे दोनों की मुलाकात हुई और दोनों का प्यार शादी के रिश्ते में बदला.
प्रतीक यादव ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि उनकी अपर्णा से मुलाकात हाईस्कूल में हुई थी. दोनों लखनऊ में अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे, लेकिन कॉमन दोस्तों और इंटर स्कूल फंक्शन्स की वजह से एक दूसरे से मिलते रहते थे. मिलने का सिलसिला दोस्ती में बदला और फिर प्यार में. दरअसल साल 2001 में अपर्णा अपनी फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में गईं थी, उस पार्टी में प्रतीक भी आए थे. अअपर्णा को पहले नहीं पता था कि प्रतीक मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं. पार्टी खत्म होने के बाद प्रतीक अपर्णा के बीच बातचीत हुई तभी प्रतीक ने उनसे उनकी ई-मेल आईडी मांगी. चूंकि उस दौर में फोन का ज्यादा चलन नहीं था, तो दोनों की बातचीत ई- मेल से शुरू हुई.
बर्थडे पार्टी की मुलाकात के कुछ दिन बाद अपर्णा यादव अपना ई-मेल चेक कर रही थी तो उन्होंने देखा कि प्रतीक यादव के बहुत सारे मेल इनबॉक्स में पड़े थे. उन मेल में प्रतीक ने उन्हें अपने दिल की बात लिखकर भेजी थी. प्रतीक ने ई- मेल के जरिए अपर्णा को पहली बार प्रपोज किया था. अर्पणा ने प्रपोजल एक्सेप्ट कर इस रिश्ते को आगे बढ़ाया.
यह भी पढें: ‘हम कानूनी रास्ता अपनाएंगे’, अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के मौत पर क्या बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव?
दोनों ने करीब 8 साल तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद आपसी और परिवार की सहमति से शादी करने का फैसला किया. इसके बाद दोनों ने साल 2011 में शादी रचा ली. दोनों के दो बच्चे भी हैं. हालांकि लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद साल 2025 में दोनों के खटपट की खबरें भी खूब चर्चा में रहीं थीं. इस बीच प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपर्णा पर कई आरोप लगाए थे और पोस्ट में लिखा था कि मैं जल्द से जल्द अपनी पत्नी अपर्णा से तलाक लेने जा रहा हूं. उन्होंने आरोप लगाया कि अपर्णा ने उनके पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद कर दिया है. वह इस समय खराब मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं, लेकिन अपर्णा को इसकी कोई परवाह नहीं है.
प्रतीक के इस पोस्ट के बाद तहलका मच गया था, हालांकि अपर्णा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. वहीं इस मामले पर अपर्णा के भाई का कहना था कि प्रतीक का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है. कुछ समय बाद दोनों के बीच सबकुछ ठीक होने की खबरें भी आईं. अचानक प्रतीक के निधन की खबर ने हर कोई दुखी हो गया है. शादी के बाद दोनों पारिवारिक जिम्मेदारी निभाते हुए दोनों करीब 15 साल साथ रहे. दोनों 25 साल से ज्यादा वक्त से एक-दूसरे के जीवन का हिस्सा थे.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…