UP News: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है. वह सिर्फ 38 साल के थे. सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव के ड्राइवर ने सिविल हॉस्पिटल पहुंचकर बताया कि उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई है. डॉक्टर जब घर पहुंचे तो प्रतीक की बॉडी में कोई हलचल नहीं थी. इसके बाद उन्हें सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहां उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ घोषित कर दिया गया. जिसके बाद सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बॉडी को रोक लिया क्योंकि मामला संदिग्ध लग रहा था और पॉइजनिंग की आशंका जताई गई. इसके चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमसी भेजा गया.
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया।
(लखनऊ सिविल अस्पताल के बाहर की वीडियो) pic.twitter.com/htaOL2OKeH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2026
अखिलेश यादव ने क्या कहा?
अखिलेश यादव ने अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्रतीक को उन्होंने बचपन से देखा और समझा है. आज उनका अचानक चले जाना परिवार के लिए बेहद दुखद है. अखिलेश ने बताया कि प्रतीक जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहते थे लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में परिवार और कानून जो भी निर्णय लेंगे, वही स्वीकार किया जाएगा. अखिलेश ने साफ किया कि वे कानूनी प्रक्रिया का पालन करेंगे और उसी रास्ते पर आगे बढ़ेंगे. उनके शब्दों में भाई की कमी और दर्द साफ झलक रहा था.
#WATCH लखनऊ: अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मैंने प्रतीक को बचपन से देखा है। आज वे हमारे बीच नहीं है। हमें इस बात का बहुत दुख है… वे जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहते थे। यह दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं। कानून और… pic.twitter.com/ZMMs5qBpdz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2026
डॉक्टर ने क्या कहा?
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक देवेश चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रतीक यादव को सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर सिविल अस्पताल लाया गया था और उस समय वे मृत अवस्था में थे. अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है.
#WATCH लखनऊ: मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सिविल अस्पताल देवेश चंद्र पांडेय ने कहा, "वे मृत अवस्था में सुबह 5:55 बजे लाए गए थे। पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस आई तो पुलिस ने बॉडी का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पोस्टमार्टम चल रहा है।" https://t.co/ZGaoUYcTjH pic.twitter.com/Y6i7Gc9Dcb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2026
अपर्णा यादव के घर जाएगी पुलिस
प्रतीक यादव के निधन के बाद लखनऊ पुलिस अपर्णा यादव के घर जाएगी. पुलिस ने प्रतीक का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है और घर में किस परिस्थिति में वह मिले, इसका विवरण जुटाया जाएगा. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव घर के किचन में अचेत अवस्था में पाए गए थे. सुबह करीब 4:55 बजे घरवालों ने अस्पताल को सूचना दी थी.
मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 13, 2026
अपर्णा यादव के पति थे प्रतीक
प्रतीक यादव भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे. बताया जा रहा है कि उन्हें सुबह करीब 5 बजकर 55 मिनट पर अस्पताल लाया गया था. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी.
हाल ही में हुए थे भर्ती
करीब एक हफ्ते पहले तबीयत खराब होने पर प्रतीक यादव को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत सुधरने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था. उस दौरान अखिलेश यादव और डिंपल यादव भी अस्पताल जाकर उनसे मिले थे.
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया, "प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें…" pic.twitter.com/7zYubHEj8G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2026
फिटनेस को लेकर थे गंभीर
प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहते थे और अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग थे. वे अक्सर सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़े फोटो और वीडियो साझा करते थे. उनकी अचानक मौत ने परिवार और समर्थकों को गहरे सदमे में डाल दिया है.
ये भी पढ़ें-दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, 11 राज्यों में आंधी-तूफान का खतरा
कौन थे प्रतीक यादव?
प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. राजनीति से दूरी बनाए रखने के बावजूद वे चर्चित रहे. उनकी पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी से जुड़ी हुई हैं और वर्तमान में महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं.
कब हुई थी दोनों की शादी
प्रतीक यादव और अपर्णा यादव ने साल 2012 में शादी की थी. यह शादी उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल शादियों में गिनी जाती है, जिसमें कई बड़े नेता और हस्तियां शामिल हुई थीं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


