Raebareli Controversial Poster: रायबरेली से राजनीति की हलचल तेज हो गई है. यहां कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे से पहले शहर में विवादित पोस्टर लगाए गए हैं, जिसने स्थानीय जनता और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. इन पोस्टरों में राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को भगवान के रूप में दिखाया गया है.
पोस्टर में बड़े अक्षरों में लिखा गया है, “इंडिया की अंतिम आस, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश”. इसमें तेजस्वी यादव को ब्रह्मा, राहुल गांधी को विष्णु और अखिलेश यादव को महेश का दर्जा दिया गया है. पोस्टर में नेताओं की तस्वीरों को धार्मिक प्रतीकों और रंगों के साथ खास अंदाज में सजाया गया है. इस पोस्टर के कारण रायबरेली की राजनीति में अचानक हलचल मच गई है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है.
जानकारी के अनुसार, यह पोस्टर सपा नेता राहुल निर्मल बागी के द्वारा लगवाए गए हैं. बागी समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी में प्रदेश सचिव पद पर हैं. उन्होंने इस पोस्टर के माध्यम से स्थानीय राजनीतिक माहौल में अपनी ताकत और संदेश पहुंचाने की कोशिश की है. पोस्टर लगने के बाद रायबरेली की सड़कों पर और बाजारों में लोग इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं और राजनीतिक हलचल बढ़ गई है.
इस विवाद के बीच राहुल गांधी आज रायबरेली पहुंचेंगे. उनका यह दौरा दो दिवसीय है, जिसमें वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और स्थानीय विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. दौरे के दौरान वे हरचंदपुर में पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों से बैठक करेंगे, गौरा बाजार में अशोक स्तंभ का अनावरण करेंगे और प्रजापति समुदाय के लोगों से संवाद करेंगे.
रायबरेली के इस पोस्टर ने स्थानीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है साथ ही पूरे जिले में इसे लेकर बहस भी छिड़ गई है. कुछ लोग इसे मजाकिया और आकर्षक प्रचार के रूप में देख रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक और धार्मिक संवेदनाओं को भड़काने वाला मान रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…