Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Raebareli Controversial Poster: राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव को बताया गया कलयुग का भगवान

रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे से पहले शहर में विवादित पोस्टर चर्चा का विषय बने हैं. पोस्टर में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव को भगवान का दर्जा दिया गया है. यह पोस्टर सपा नेता राहुल निर्मल बागी ने लगवाए हैं, जिससे राजनीति में हलचल मची है.

Raebareli Controversial Poster: राहुल गांधी को पोस्टर में बताया भगवान

Raebareli Controversial Poster: रायबरेली से राजनीति की हलचल तेज हो गई है. यहां कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे से पहले शहर में विवादित पोस्टर लगाए गए हैं, जिसने स्थानीय जनता और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. इन पोस्टरों में राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को भगवान के रूप में दिखाया गया है.

पोस्टर में क्या लिखा है?

पोस्टर में बड़े अक्षरों में लिखा गया है, “इंडिया की अंतिम आस, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश”. इसमें तेजस्वी यादव को ब्रह्मा, राहुल गांधी को विष्णु और अखिलेश यादव को महेश का दर्जा दिया गया है. पोस्टर में नेताओं की तस्वीरों को धार्मिक प्रतीकों और रंगों के साथ खास अंदाज में सजाया गया है. इस पोस्टर के कारण रायबरेली की राजनीति में अचानक हलचल मच गई है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है.

कौन कर रहा है पोस्टर का प्रचार

जानकारी के अनुसार, यह पोस्टर सपा नेता राहुल निर्मल बागी के द्वारा लगवाए गए हैं. बागी समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी में प्रदेश सचिव पद पर हैं. उन्होंने इस पोस्टर के माध्यम से स्थानीय राजनीतिक माहौल में अपनी ताकत और संदेश पहुंचाने की कोशिश की है. पोस्टर लगने के बाद रायबरेली की सड़कों पर और बाजारों में लोग इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं और राजनीतिक हलचल बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें- मॉरीशस के प्रधानमंत्री और पीएम मोदी के दौरे को लेकर वाराणसी में जोर-शोर से चल रही तैयारी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

राहुल गांधी का दौरा और कार्यक्रम

इस विवाद के बीच राहुल गांधी आज रायबरेली पहुंचेंगे. उनका यह दौरा दो दिवसीय है, जिसमें वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और स्थानीय विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. दौरे के दौरान वे हरचंदपुर में पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों से बैठक करेंगे, गौरा बाजार में अशोक स्तंभ का अनावरण करेंगे और प्रजापति समुदाय के लोगों से संवाद करेंगे.

रायबरेली के इस पोस्टर ने स्थानीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है साथ ही पूरे जिले में इसे लेकर बहस भी छिड़ गई है. कुछ लोग इसे मजाकिया और आकर्षक प्रचार के रूप में देख रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक और धार्मिक संवेदनाओं को भड़काने वाला मान रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital