Rampur viral video case update
Rampur viral video case: रामपुर जिले के थाना शाहजादनगर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो स्टेटस पर लगाना एक युवक को भारी पड़ गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता व उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार, मामला उस समय सामने आया जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग पाकिस्तानी झंडा हाथ में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि सामने जमीन पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर रखी हुई दिख रही है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जमीन पर रखी राष्ट्रीय ध्वज और पीएम मोदी की तस्वीर पर आग लगा दी जाती है.
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना शाहजादनगर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि क्षेत्र के एक युवक ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था. इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वीडियो कहां का है और इसे किसने बनाया, इस बात की भी गहन जांच की जा रही है. साइबर सेल की मदद से वीडियो के स्रोत और इसके पीछे की मंशा का पता लगाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ या असत्य सामग्री साझा करने से बचें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें. फिलहाल थाना शाहजादनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसका उद्देश्य क्या था.
यह भी पढ़ें: 46 दिन बाद आरा पहुंचे सुरेश जी, बाबा बैद्यनाथ जलाभिषेक का संकल्प जारी
भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…