Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

राष्ट्रीय ध्वज और PM मोदी की तस्वीर जलाने वाला वीडियो स्टेटस पर डालने पर युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच तेज

Rampur viral video: रामपुर के शाहजादनगर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो स्टेटस लगाने पर एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. वीडियो में राष्ट्रीय ध्वज और पीएम मोदी की तस्वीर जलाने का दावा है, साइबर सेल जांच में जुटी है.

Rampur viral video case update

Rampur viral video case update

Rampur viral video case:  रामपुर जिले के थाना शाहजादनगर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो स्टेटस पर लगाना एक युवक को भारी पड़ गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता व उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार, मामला उस समय सामने आया जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग पाकिस्तानी झंडा हाथ में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि सामने जमीन पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर रखी हुई दिख रही है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि जमीन पर रखी राष्ट्रीय ध्वज और पीएम मोदी की तस्वीर पर आग लगा दी जाती है.

वीडियो अपलोड करने वाले युवक को लिया हिरासत में

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना शाहजादनगर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि क्षेत्र के एक युवक ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था. इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

पुलिस वीडियो के पीछे का उद्देश्य पता लगाने की कर रही कोशिश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वीडियो कहां का है और इसे किसने बनाया, इस बात की भी गहन जांच की जा रही है. साइबर सेल की मदद से वीडियो के स्रोत और इसके पीछे की मंशा का पता लगाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ या असत्य सामग्री साझा करने से बचें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें. फिलहाल थाना शाहजादनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसका उद्देश्य क्या था.

यह भी पढ़ें: 46 दिन बाद आरा पहुंचे सुरेश जी, बाबा बैद्यनाथ जलाभिषेक का संकल्प जारी

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital