Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

sambhal jama masjid

सुप्रीम कोर्ट ने संभल जामा मस्जिद विवाद मामले में दायर याचिकाओं पर सुनवाई को टाल दिया है और अब अगली सुनवाई 8 सितंबर को होगी. अदालत ने निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए सर्वे रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में रखने के निर्देश दिए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने संभल जामा मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई तीन हफ्ते के लिए टाल दी है. कोर्ट ने कहा कि ऑफिस रिपोर्ट पढ़ने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी. सर्वे रिपोर्ट को फिलहाल न खोलने का आदेश बरकरार है.

संभल के शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के बीच भूमि विवाद मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है. हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष द्वारा दायर रिवीजन याचिका को खारिज कर दिया है और ट्रायल कोर्ट द्वारा दिए गए सर्वे के आदेश को वैध करार दिया है.इस मामले की अगली सुनवाई अब 21 जुलाई को होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद के कुएं से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया और दो सप्ताह में जवाब देने को कहा. कोर्ट ने मस्जिद के कुएं पर यथास्थिति बनाए रखने की मांग पर सुनवाई की और नगरपालिका की पूजा से संबंधित अधिसूचना पर रोक लगा दी.

उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर भड़की हिंसा मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क आरोपी हैं. उनके खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है.

संभल हिंसा मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल पर नामजद FIR दर्ज की गई है. अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.