उत्तर प्रदेश

Jalaun: नल से निकल रहा पेट्रोलियम जैसा द्रव्य, पानी में तेज गंध आने और झाग दिखने से लोगों में दहशत

जालौन, उत्तर प्रदेश: जालौन जिले के ग्राम अम्बरगढ़ में एक हैरान करने वाली घटना ने ग्रामीणों को परेशान कर दिया है. यहाँ नल से पानी की जगह पेट्रोलियम जैसा पदार्थ निकल रहा है, जिससे गांव में हड़कंप मच गया.

ग्रामीणों का कहना है कि नल से निकलने वाले पानी में झाग बन रहा है और उसमें पेट्रोल जैसी तेज गंध आ रही है. कुछ लोगों ने दावा किया कि यह पदार्थ आग भी पकड़ सकता है, जिसने स्थिति को और गंभीर बना दिया. इस अनोखी घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी गई.

सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नल से निकला पदार्थ एक बोतल में एकत्र किया गया है, जिसमें तेल जैसा पीला रंग साफ दिखाई दे रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या पिछले कुछ दिनों से चल रही है और इससे पानी का उपयोग करना मुश्किल हो गया है.

भारत एक्‍सप्रेस पर खबर प्रकाशित होने पर जालौन पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है. जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं. यह घटना पानी के संदूषण और पर्यावरणीय खतरे की ओर इशारा करती है.

यह भी पढ़िए: जनकपुरी में दूषित जल आपूर्ति पर NGT सख्त, दिल्ली जल बोर्ड को लगाई फटकार

Bharat Express Desk

Recent Posts

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

4 minutes ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

35 minutes ago

सोमवार के शिव योग में 5 राशियों का मंगल, कौन रहे सावधान? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…

57 minutes ago