जालौन, उत्तर प्रदेश: जालौन जिले के ग्राम अम्बरगढ़ में एक हैरान करने वाली घटना ने ग्रामीणों को परेशान कर दिया है. यहाँ नल से पानी की जगह पेट्रोलियम जैसा पदार्थ निकल रहा है, जिससे गांव में हड़कंप मच गया.
ग्रामीणों का कहना है कि नल से निकलने वाले पानी में झाग बन रहा है और उसमें पेट्रोल जैसी तेज गंध आ रही है. कुछ लोगों ने दावा किया कि यह पदार्थ आग भी पकड़ सकता है, जिसने स्थिति को और गंभीर बना दिया. इस अनोखी घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी गई.
सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नल से निकला पदार्थ एक बोतल में एकत्र किया गया है, जिसमें तेल जैसा पीला रंग साफ दिखाई दे रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या पिछले कुछ दिनों से चल रही है और इससे पानी का उपयोग करना मुश्किल हो गया है.
प्रकरण के संबन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जालौन को सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर जांच एवं आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
— JALAUN POLICE (@jalaunpolice) May 23, 2025
भारत एक्सप्रेस पर खबर प्रकाशित होने पर जालौन पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है. जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं. यह घटना पानी के संदूषण और पर्यावरणीय खतरे की ओर इशारा करती है.
यह भी पढ़िए: जनकपुरी में दूषित जल आपूर्ति पर NGT सख्त, दिल्ली जल बोर्ड को लगाई फटकार
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




