उत्तर प्रदेश

स्कूल के बाहर श‍िक्षकों का हंगामा, प्राधिकरण के ड्यूज के नाम पर पांच साल से काटी जा रही 20 प्रतिशत सैलरी

नोएडा के सेक्टर-56 स्थित उत्तराखंड पनोएब्लिक स्कूल के बाहर श‍िक्षकों द्वारा हंगामा किया जा रहा है. आरोप है कि प्राधिकरण का बकाया चुकाने के नाम पर स्कूल मैनेजमेंट पांच साल से श‍िक्षकों की सैलरी का 20 प्रतिशत पैसा काट रहा है.

स्‍कूल प्रबंधन का कहना है कि स्कूल को बचाना है, तो ये पैसा देना होगा. श‍िक्षकों ने मेल पर प्राधिकरण को ये जानकारी दी. जानकारी म‍िलने पर प्राधिकरण की टीम ने स्कूल प्रबंधन से बातचीत की, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. स्‍कूल की ओर से प्राधिकरण के पास न तो कोई रकम ट्रांसफर की गई, न ही प्राधिकरण की ऐसी कोई डिमांड है. इसकी जानकारी मिलते ही शि‍क्षक सोमवार को स्कूल पहुंचे और गेट पर जमकर हंगामा किया व स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की गई.

हंगामे की सूचना म‍िलने पर सिटी मजिस्ट्रेट और थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची. श‍िक्षकों ने आरोप लगाया कि मैनेजमेंट पांच सालों से पैसा काट रहा है, अब उनको ये पैसा वापस चाहिए. साथ ही गबन करने वाले आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. फिलहाल स्कूल के बाहर शांत‍ि-व्यवस्था बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- Bar Council का बड़ा एक्शन 107 फर्जी वकीलों का किया रजिस्ट्रेशन रद्द, कहा- जनता के विश्वास की रक्षा के लिए उठाया कदम

शिक्षकों का कहना है कि उनकी गाढ़ी कमाई से स्कूल प्रशासन अपनी जेब भर रहा है और मैनेजमेंट उन्हें इस बात का डर दिखा रहा क‍ि अगर प्राधिकरण का बकाया नहीं चुकाया गया, तो स्कूल सील हो जाएगा, जबकि प्राधिकरण की तरफ से ऐसा कोई दबाव स्कूल पर नहीं बनाया गया है. गौरतलब है कि नोएडा प्राधिकरण ने पुराने ड्यूज न चुकाने पर कुछ महीने पहले उत्तराखंड पब्लिक स्कूल को सील कर दिया था. उस वक्त काफी हंगामा हुआ था और बातचीत के बाद सील खोली गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago