Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

न जीजा, न फूफा…चाचा का चढ़ा पारा; जालौन की इस अनोखी नाराजगी ने सबको चौंकाया, जानें क्या है पूरा मामला?

जालौन में एक अनोखी घटना सामने आई, जहां चाचा ने गुस्से में घर का दरवाजा सील कर दिया. यह अजीबोगरीब घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

शादी-ब्याह में रूठने-मनाने के किस्से तो अक्सर सुनने को मिल जाते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. यहां एक चाचा की नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने अपने ही भतीजे की शादी के बाद घर का दरवाजा वेल्डिंग करवा दिया. नतीजा यह हुआ कि दूल्हा-दुल्हन को घर में प्रवेश करने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के नगर इलाके की है. यहां एक युवक की शादी बड़े धूमधाम से हुई. बारात निकली, रस्में पूरी हुईं और सब कुछ सामान्य लग रहा था. लेकिन इस खुशी के माहौल के पीछे एक पारिवारिक खटास छिपी हुई थी. बताया जा रहा है कि किसी पुराने विवाद या अनबन के चलते दूल्हे ने अपने सगे चाचा को शादी का न्योता नहीं दिया था. यही बात चाचा को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने बदला लेने का एक अनोखा तरीका चुन लिया.

शादी के बाद जब दूल्हा अपनी नई-नवेली दुल्हन के साथ घर लौटा तो सामने का नज़ारा देखकर सबकी होश उड़ गया. घर के दरवाजे पर सिर्फ ताला नहीं लगा था, बल्कि उसे पूरी तरह से वेल्डिंग कर सील कर दिया गया था. दुल्हन दरवाजे पर खड़ी रही, अंदर जाने का कोई रास्ता नहीं था.

पुलिस की एंट्री से खुला रास्ता

फिर स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को बुलाया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को समझा और वेल्डिंग काटने वाले मिस्त्री को बुलाया गया. काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाया गया. तब जाकर पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन का गृह प्रवेश हो पाया.

सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

यह अजीबोगरीब घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. लोग इसपर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है, “फूफा-जीजा का गुस्सा तो सुना था, लेकिन चाचा का ये अंदाज़ पहली बार देखा,” तो कोई इसे ‘वेल्डिंग वाला बदला’ बता रहा है.

पुलिस का कहना है कि मामला पूरी तरह से पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है. फिलहाल दरवाजा खुलवा दिया गया है. अगर इस मामले में कोई लिखित शिकायत मिलती है, तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: सपा दफ्तर पर चला ‘बाबा’ का बुलडोजर! 250 मकान जद में, जानें मुगलसराय की सड़कों पर क्यों मची खलबली?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital