उत्तर प्रदेश

UP Assembly By-Election: भाजपा और सपा के बीच एक बार फिर होगा इक्कीस साबित करने का युद्ध

UP Assembly By-Election: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच दिलचस्प मुकाबला आने वाले विधानसभा उपचुनाव में देखने को मिलेगा. लोकसभा चुनाव में झटका खाने के बाद बीजेपी के लिए जहां अपनी लोकप्रियता इस उपचुनाव में फिर से साबित करने की चुनौती होगी तो वहीं सपा और कांग्रेस के सामने लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराने का दबाव होगा.

चुनाव आयोग ने मंगलवार शाम महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा के आम चुनाव की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. सूत्रों का कहना है कि आयोग यूपी के उपचुनाव की घोषणा भी आज की जाएगी.

लोकसभा चुनाव के बाद होने जा रहे उपचुनाव में कई प्रतिष्ठापूर्ण सीटों पर मुकाबला होगा. मैनपुरी की करहल सीट पर समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के इस्तीफे के कारण चुनाव हो रहा है. ऐसे में उनके सामने अपनी पारिवारिक सीट जीतने का दबाव है. जातीय गणित में ये सीट सपा के लिए अनुकूल है पर भाजपा इसको जीतने लिए पूरी ताकत झोंके है.

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर भी दोनों दल टक्कर में होंगे. हिंदुत्व कार्ड की प्रयोगशाला मानी जाने वाली इस सीट को जीतकर भाजपा फिर साबित करना चाहेगी कि अयोध्या में मिली हार सिर्फ तात्कालिक झटका था और सपा का यहां पर कोई आधार नहीं है. यूपी की कुल 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में 9 सीटें ऐसी हैं, जहां के विधायक सांसद बन चुके हैं.

इन सीटों पर जोर आजमाइश

करहल और मिल्कीपुर के अलावा अंबेडकर नगर जिले की कटेहरी सीट, गाजियाबाद शहर, अलीगढ़ में खैर सीट, मुजफ्फरनगर में मीरापुर सीट, मुरादाबाद की कुंदरकी सीट, प्रयागराज की फूलपुर सीट और मिर्जापुर की मझवा सीट भी शामिल हैं. इसके अलावा कानपुर की सीसामऊ सीट भी है, जहां के सपा विधायक इरफान सोलंकी की सदस्यता कोर्ट से सजा मिलने के बाद रद्द होने के कारण चुनाव हो रहा है. सपा ने यहां उनकी पत्नी नसीम सोलंकी को मैदान में उतार कर एक तीर से दो निशाने साधे हैं. पार्टी यहां मुस्लिम कार्ड खेलने के साथ ही विधायक की पत्नी को आगे कर सहानभूति लेना चाह रही है.

बहराइच दंगों का असर

बहराइच में हुए दंगे का असर भी विधानसभा उपचुनाव में पड़ सकता है. बहराइच में एक युवक की मौत के बाद प्रदेश खासकर अवध के इलाके में तनाव बढ़ गया है. इससे ध्रुवीकरण की आशंका बढ़ गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

16 minutes ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

4 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

5 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

6 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

6 hours ago