उत्तर प्रदेश

UP: CM योगी ने 5 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपे, बोले— 2 साल में देंगे 2 लाख सरकारी नौकरी

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बीआईटी कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय वृहद रोजगार एवं ऋण मेला में शामिल हुए. इस दौरान सीएम योगी ने 5,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे. साथ ही विभिन्न योजनाओं में चयनित पात्रों एवं एमएसएमई उद्यमियों को 30 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए.

सीएम योगी की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत एक हजार से अधिक छात्रों को टैबलेट भी वितरित किए गए. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अगले दो साल में दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी. पहले नौकरियां निकलती थी, तो पश्चिमी यूपी के युवाओं को उससे वंचित रखा जाता था, मगर आज यहां के युवा और बेटियां नौकरियां प्राप्त कर रही हैं.

60 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी

सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार से पुलिसकर्मियों की 60 हजार से अधिक नौकरियों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो रही है. प्रदेश में निकलने वाली सरकारी नौकरियों में यहां के युवाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना होगा। कोई माई का लाल युवाओं की योग्यता पर प्रश्न नहीं खड़ा कर पाएगा. किसी ने भी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने की कोशिश की, तो उसे जेल भेजने के साथ उसकी संपत्तियों को जब्त करके गरीबों में बांटा जाएगा.

हर तीन माह में रोजगार मेलों का आयोजन होगा

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के जनपदों में हर तीन माह में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा. सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत में पूर्व पीएम और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को नमन किया और कहा कि मुजफ्फरनगर को सैकड़ों करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात मिल रही है. खासकर, मीरापुर विधानसभा क्षेत्र को इससे सबसे ज्यादा लाभ मिलने जा रहा है. मुजफ्फरनगर वही स्थान है, जो 10 साल पहले दंगों की आग में झुलसता था. आज ये दंगामुक्त हो चुका है और यहां धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकलती है. यहां की नई पहचान विकास, सुरक्षा, नौजवानों को काम, सरकारी नौकरी के रूप में बन रही है. प्रदेश सरकार मवाना चीनी मिल का विस्तारीकरण कराने जा रही है. इसके लिए ठोस कार्य योजना बनाकर सरकार आगे बढ़ रही.

शुकतीर्थ को मां गंगा की धारा से जोड़ा गया

उन्होंने कहा कि बहुत कम क्षेत्र को पौराणिक स्थलों से जुड़ने का सौभाग्य मिलता है. यहां शुकतीर्थ को मां गंगा की धारा से जोड़ने का कार्य हुआ है. आज यहां के गुड़ की मिठास पूरी दुनिया में फैल रही है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की ताकत बन चुका है. सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन लोगों से पूछा जाना चाहिए कि उनके उस बॉन्ड का क्या हुआ, जिसे एक लाख रुपए देने के लिए भरवाया गया था.

उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के लोग प्रदेश की बेटियों के साथ दुष्कर्म करते हैं और वह दुष्कर्मियों के साथ खड़े रहते हैं, यह सपा का मॉडल है.

मुजफ्फरनगर के 38 मार्गों के लिए प्रपोजल

सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि बेटियों की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ करेगा तो अगले चौराहे पर उसका इंतजार यमराज करते मिलेंगे. मुजफ्फरनगर के 38 मार्गों के लिए यहां के विधायकों ने प्रस्ताव दिया है. यहां मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया गया है. हमारी सरकार ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड लाने वाली यूपी की बेटी पारुल चौधरी को डिप्टी एसपी की सीधी नौकरी दी. प्रदेश के युवाओं की खेल प्रतिभा को आकार देने के लिए मेरठ में पहले स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण हो रहा है. जब यह बनकर तैयार होगा, तो यहां का नौजवान ओलंपिक में गोल्ड और सिल्वर लेकर आएंगे। हमने प्रदेश के 500 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी है और जो भी नौजवान देश के लिए मेडल जीतेगा, यूपी में सरकारी नौकरी उसका इंतजार कर रही होगी.

सहारनपुर और जेवर में बन रहा एयरपोर्ट

उन्होंने कहा कि पहले यूपी में कोई आना नहीं चाहता था. यहां से लोग भागते थे, कैराना से पलायन हो रहा था. आज यहां से उद्योग भागते नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है. सहारनपुर और जेवर में एयरपोर्ट बन रहा है. हाईवे का नेटवर्क सुदृढ़ हो रहा है. ये वर्तमान को बेहतर भविष्य देने का प्रयास है. कुछ लोग बांटने का काम कर रहे हैं. देश को दंगों की आग में फिर से झोंकने का काम कर रहे हैं. मगर, हमें किसी भी दंगाई को सिर उठाने का अवसर नहीं देना है. जो जाति के नाम पर बांटकर अराजकता फैलाना चाहते हैं, जो बेटी की सुरक्षा पर खतरा आने पर दुष्कर्मियों के साथ खड़े होते हो, ऐसे लोगों को हमें आगे नहीं बढ़ने देना है देश में युवा, गरीब, महिला और अन्नदाता यही चार जातियां हैं. इनकी आकांक्षाओं, अपेक्षाओं को नई उड़ान देना ही हमारी सरकार का संकल्प है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

54 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

1 hour ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago