उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी में कथित धर्मांतरण का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्टर – हर्ष गुप्ता


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज कस्बे से कथित धर्मांतरण से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसने इलाके में हलचल मचा दी है. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि एक निजी परिसर में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने और धर्म परिवर्तन से जुड़े कार्यक्रम के आयोजन की खबर पुलिस को मिली थी, जिसके बाद प्रशासन सक्रिय हुआ.

जानिए पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मैगलगंज क्षेत्र में गुप्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाने की सूचना पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची. वहां पहुंचकर पुलिस ने स्थल की जांच-पड़ताल की और कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूछताछ की. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार्यक्रम में एक पादरी भी मौजूद था और धर्मांतरण से संबंधित कुछ सामग्री भी पाई गई. हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया है कि मौके पर कितने लोग मौजूद थे और किन परिस्थितियों में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण के मामलों को लेकर राज्य सरकार पहले से ही सख्त रुख अपनाए हुए है. प्रदेश में अवैध धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए कानून भी लागू है, जिसके तहत जबरन, प्रलोभन या धोखे से धर्म परिवर्तन कराना दंडनीय अपराध है. ऐसे में मैगलगंज में सामने आया यह मामला प्रशासन और कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है.


ये भी पढ़ें: कासगंज में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत


पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है. कुछ लोगों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है, जबकि कुछ का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

PMEGP लोन घोटाला में ED का एक्शन, कश्मीर में 10.63 करोड़ रुपए की 11 संपत्तियां अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMEGP लोन घोटाले में श्रीनगर और बांदीपोरा में 10.63 करोड़ रुपए…

2 minutes ago

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली, यूपी और हरियाणा सरकार से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली, यूपी…

8 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बदली अदालतों में सुनवाई की प्रक्रिया, अब इस क्रम में सुने जाएंगे मामले

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों में मामलों की सुनवाई के लिए नया और समान…

19 minutes ago

पादरी अंकुर नरूला मामला; सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पादरी अंकुर योसेफ नरूला और उनकी पत्नी की याचिका पर सुनवाई से…

20 minutes ago

जोजरी नदी प्रदूषण मामला; सुप्रीम कोर्ट का राजस्थान सरकार को ZLD प्लांट के लिए आर्थिक सहायता नीति बनाने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने जोजरी नदी प्रदूषण मामले में राजस्थान सरकार को ZLD प्लांट लगाने वाले…

56 minutes ago