UP News: कासगंज जनपद के अमांपुर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक सत्यवीर उर्फ फौजी ने पहले अपने तीन बच्चों को जहर देकर मार डाला और उनकी लाशें चारपाई पर रजाई के अंदर मिलीं.
पत्नी की हत्या और फिर आत्महत्या
बच्चों की हत्या के बाद सत्यवीर ने अपनी पत्नी की गर्दन काटकर उसकी जान ले ली. इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस तरह पूरे परिवार की मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया.
दुकान में रहता था परिवार
सत्यवीर पेट्रोल पंप के सामने किराए की दुकान में वेल्डिंग का काम करता था और पिछले तीन साल से वहीं परिवार के साथ रह रहा था. घटना की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है.
पुलिस और जांच टीमें सक्रिय
पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी जांच में जुटे हैं. मृतक के मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
अधिकारियों का निरीक्षण
DIG प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. कुछ ही देर में एडीजी आगरा के भी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें-इंतजार की घड़ियां खत्म! पीएम मोदी करेंगे नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन; जानें 5 सबसे बड़ी खासियतें
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे कस्बे में मातम का माहौल है और लोग इस दर्दनाक घटना को लेकर हैरान हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

