उत्तर प्रदेश

स्कूलों के आस-पास पान, तंबाकू, सिगरेट की दुकानें बच्चों को बना रहीं नशे का आदी, ऐसी दुकानों को बंद कराएगी सरकार

UP News: बच्चों में बढ़ती स्मोकिंग, पान मसाला, गुटखा खाने और नशे की लत को उप्र बाल संरक्षण आयोग ने गंभीरता से लिया है. वाराणसी आए उप्र बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने सभी स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में पान, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा आदि की दुकानों को बंद कराने का कड़ा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासन इस विषय पर सख्ती से कार्रवाई करे.

बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने पूर्व में जारी गाइड लाइन के अनुसार, विद्यालयों के आस-पास मुआयना कर नशे का सामान बेचने वाली दुकानों को बंद कराने का निर्देश दिया. उन्होंने बच्चों को नशे से मुक्त रखने के लिए तत्काल प्रहरी क्लब की स्थापना कर पूर्व में इसके लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करने की जिम्मेदारी भी सौंपी.

‘बच्चों के मुद्दे पर संवेदनशील बनें अफसर’

उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बच्चों के मुद्दे पर संवेदनशील होकर काम करने की अफसरों को नसीहत दी. उन्होंने समाज में फैली कुप्रथाओं जैसे नशा, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षाटन, बाल यौन शोषण के मुद्दों पर लगातार कार्य करने की जरूरत बताया.

मंदिर-मठों के पास तिलक लगाने वाले बच्चों को कराएंगे पढ़ाई

अध्यक्ष ने काशी के मंदिरों-मठों के पास तिलक लगाने वाले बच्चों की जांच कर उनको शिक्षा की तरफ मोड़ने के लिए जागरुक करने तथा उनके बारे में व्यक्तिगत जानकारी हासिल करने का निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि 21 वर्ष से कम आयुवर्ग वालों को शराब बिक्री न की जाये. औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों को नशे की लत से दूर रखने के लिए सभी मेडिकल स्टोर्स से बच्चों को एच-1 मॉडल की दवाइयां किसी भी दशा में न दी जाए तथा सभी मेडिकल स्टोर्स पर सीसीटीवी भी लगवाए जाएं.

– भारत एक्‍सप्रेस

Saurabh Agarwal

Recent Posts

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

13 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

35 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

53 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

1 hour ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

2 hours ago