भोजपुरी सुपरस्टार और गायक पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों फिर से चर्चा में हैं. वजह है उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) जिन्होंने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लगातार बयानबाजी की है. पवन सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“महिला के आंसू सबको दिखते हैं, लेकिन मर्द का दर्द कोई नहीं देखता. अब सारे फैसले कोर्ट से ही होंगे.”
ज्योति सिंह का सीएम योगी को पत्र
इस बीच ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को एक पत्र लिखकर शिकायत की है. उन्होंने आरोप लगाया कि 5 अक्टूबर को लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी के SHO उपेंद्र सिंह ने उनके साथ अभद्र और अपमानजनक व्यवहार किया. ज्योति ने कहा कि एक पीड़ित महिला के साथ ऐसा व्यवहार यह दिखाता है कि कुछ अधिकारी जनसेवक होते हुए भी आम जनता की इज्जत नहीं करते.
पत्र में क्या लिखा?
ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने पत्र में लिखा,
“जब सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे नारे देती है, तो पुलिस का ऐसा रवैया उस सोच का मजाक बनाता है.”
इस दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि क्या एक पत्नी अपने पति से मिलने जाए तो उस पर केस दर्ज कर दिया जाता है? उन्होंने दोषी पुलिस अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की.
पवन सिंह का बयान
वहीं पवन सिंह (Pawan Singh) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि वह उनसे मिलने लखनऊ आ रही हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें ज्योति के व्यवहार की अच्छे से जानकारी है, इसलिए उन्होंने प्रशासन को पहले ही सूचना दे दी थी. पवन ने बताया कि तलाक का केस आरा से उनकी तरफ से चल रहा है और मेंटेनेंस का केस बलिया से ज्योति की तरफ से चल रहा है.
पवन सिंह का बड़ा दावा
पवन सिंह (Pawan Singh) ने यह भी दावा किया कि ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने विधायक बनने के लिए यह सारा हंगामा किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें घर आने से किसी ने नहीं रोका लेकिन उनकी इज्जत को सोशल मीडिया पर उछाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब सब कुछ कानून के हिसाब से ही तय होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

