दुनिया

US Shooting: अमेरिका में फिर चल गई अंधाधुंध गोलियां, 2 लोगों की मौत, 9 घायल

US Shooting: अमेरिका में एक बार फिर गोलियां चल गई हैं. इस बार गोलीबारी की घटना सैन फ्रांसिस्को प्रांत में हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 9 लोग घायल हुए हैं और 2 की मौत हो गई है. घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. पुलिस ने कहा कि यह एक टारगेटेड हमथा था. गोलीबारी की जानकारी देते हुए सैन फ्रांसिस्को के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक पार्टी के दौरान शूटिंग की घटना हुई. सभी घायलों की हालत स्थिर है. सभी घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. शूटिंग रात नौ बजे करीब एक मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां हुई थी.

इससे पहले टेक्सास में हुआ था हमला

बता दें कि इससे पहले अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें 5 लोगों की मौत हुई थी. मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे. गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया था. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा था कि बंदूकधारी पड़ोसी यार्ड में अपनी एआर -15 बंदूक से फायरिंग कर रहा था, जब पीड़ितों ने उसे रुकने के लिए कहा, क्योंकि वे बच्चे को सुलाने की कोशिश कर रहे थे. बस इसी बात पर बंदूकधारी भड़क गया. इसके बाद उसने अंधाधुंध फायरिंग कर दी.

यह भी पढ़ें: “सूरीनाम के विकास के लिए भारतीय आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से अपना योगदान दे रहे हैं”- राष्ट्रपति मुर्मू

घर में थे 10 लोग मौजूद

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पाया कि कई लोगों को गोलियां मारी गई थीं. उनमें से कुछ की मौत भी हो चुकी थी. इस हमले में घर के अंदर एक 8 वर्षीय बच्चे और चार अन्य लोगों की मौत हो गई है. वहीं हमले के वक्त घर में 10 लोग मौजूद थे.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

3 minutes ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

38 minutes ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

59 minutes ago

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

2 hours ago