Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

US Shooting: अमेरिका में फिर चल गई अंधाधुंध गोलियां, 2 लोगों की मौत, 9 घायल

US Shooting: अमेरिका में एक बार फिर गोलियां चल गई हैं. इस बार गोलीबारी की घटना सैन फ्रांसिस्को प्रांत में हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 9 लोग घायल हुए हैं और 2 की मौत हो गई है.

US Shooting: (प्रतीकात्मक तस्वीर)

US Shooting: (प्रतीकात्मक तस्वीर)

US Shooting: अमेरिका में एक बार फिर गोलियां चल गई हैं. इस बार गोलीबारी की घटना सैन फ्रांसिस्को प्रांत में हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 9 लोग घायल हुए हैं और 2 की मौत हो गई है. घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. पुलिस ने कहा कि यह एक टारगेटेड हमथा था. गोलीबारी की जानकारी देते हुए सैन फ्रांसिस्को के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक पार्टी के दौरान शूटिंग की घटना हुई. सभी घायलों की हालत स्थिर है. सभी घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. शूटिंग रात नौ बजे करीब एक मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां हुई थी.

इससे पहले टेक्सास में हुआ था हमला

बता दें कि इससे पहले अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें 5 लोगों की मौत हुई थी. मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे. गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया था. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा था कि बंदूकधारी पड़ोसी यार्ड में अपनी एआर -15 बंदूक से फायरिंग कर रहा था, जब पीड़ितों ने उसे रुकने के लिए कहा, क्योंकि वे बच्चे को सुलाने की कोशिश कर रहे थे. बस इसी बात पर बंदूकधारी भड़क गया. इसके बाद उसने अंधाधुंध फायरिंग कर दी.

यह भी पढ़ें: “सूरीनाम के विकास के लिए भारतीय आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से अपना योगदान दे रहे हैं”- राष्ट्रपति मुर्मू

घर में थे 10 लोग मौजूद

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पाया कि कई लोगों को गोलियां मारी गई थीं. उनमें से कुछ की मौत भी हो चुकी थी. इस हमले में घर के अंदर एक 8 वर्षीय बच्चे और चार अन्य लोगों की मौत हो गई है. वहीं हमले के वक्त घर में 10 लोग मौजूद थे.

-भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital