यूटिलिटी

Vivo लॉन्च करने जा रहा ये शानदार फोन, 120W फास्ट चार्जिंग और Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट वाले Phone के बारे में जानें सबकुछ

इस साल vivo अपनी नया शानदार फोन Vivo X100 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई है. बता दें कि कंपनी अपने पहले जेनरेशन की तरह इसमें भी 3 नए मॉडल देखने को मिल सकते है. इसमें आपको Vivo X100, Vivo X100 Pro और Vivo X100 Pro Plus मिलने वाले है. इसके साथ ही ये भी उम्मीद कि गई है कि वीवो एक्स100 प्रो प्लस को अगले साल तक लॉन्च कर दिया जाएगा.

वहीं इस फोन के सीरीज की डिटेल्स पिछले साल ही लीक होने की जानकारी मिली थी. आज हम आपको इस फोन से जुड़ी डिटेल्स की जानकरी देने वाले है. रिपोर्ट्स के मानें तो, चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो एक्स100 और वीवो एक्स100 प्रो में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 चिपसेट का यूज कर सकती है. इसके साथ ही इस फोन में आपको हाल ही में लॉन्च हुए Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर जैसी परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है.

इस फोन में मिलते है शानदार फीचर

इस फोन को ‘V2309A’ वाले एक हैंडसेट को चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट Weibo पोस्ट किया गया था. इसके साथ ही अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह डिवाइस- बेस एक्स100 या फिर प्रो वेरियंट में से कौन सी हो सकती है. साथ ही इस फोन के डिवाइस में 1TB स्टोरेज भी दी गई है. खास बात ये है कि आपको इस डिवाइस में ऐंड्रॉयड 14 भी दिया जा रहा है.

अपकमिंग फोन में वीवो फ्लैगशिप फोन में 16 जीबी रैम दिया जा रहा है. बता दें कि फिलहाल इस फ्लैगशिप फोन में 16 जीबी रैम ही मिल रहा हैं. इस शानदार फोन में  फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन भी  मिलने वाला है. इसकी बिक्री 2024 में शुरू होने वाली है, और यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ लॉन्च होने जा रहे है.

ये भी पढ़ें- JIO 5G Plan: रिलायंस जियो महंगे करने वाला है रिचार्ज प्लान्स, 5जी के लिए क्या देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे?

इसके साथ ही अगर फोन के कैमरा की बात करें तो Vivo X100 में Sony के LYT800 sensor के कस्टमाइज्ड वर्जन मिलने वाला है. इस फोन का  सेंसर कंपनी के V3 इमेजिंग चिप के साथ मिलने वाला है.  फोन के कैमरा सेंसर से कम रोशनी में मौजूदा 1-इंच बड़े सेंसर जैसी परफॉर्मेंस दी जा रही है. कंपनी की ओर से कहा गया है कि आने वाले स्मार्टफोन में पेरिस्कोप लेंस पर नया Zeiss Vario-APO-Sonnar लेंस दिया जा रहा है जो X90 Pro+ की तुलना में बेहतर फोटो क्वॉलिटी देने वाला है.

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago