दुनिया

चेतावनी के बाद अमेरिका ने फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के उखाड़े तंबू, बढ़ा तनाव, जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय में कर रहे थे प्रदर्शन

अमेरिका ने फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए अब सख्त रुख अपना लिया है. विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा संचालित समाचार पत्र ‘जीडब्ल्यू हैचेट’ की खबर के मुताबिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आज सुबह आगे नहीं बढ़ने की तीसरी और अंतिम चेतावनी दी थी. जिसके बाद यह एक्शन लिया गया है.

हटाए जा रहे प्रदर्शनकारियों के तंबू  

अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी. में जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय में पुलिस ने बुधवार तड़के फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के तंबू को हटाना शुरू कर दिया. विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने अपने प्रदर्शन में शामिल छात्रों को निलंबित करने की भी चेतावनी दी थी. विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों की स्वतंत्र अभिव्यक्ति के अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन यह स्थान एक गैरकानूनी गतिविधि बन गया है, जहां कानून एवं नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है.

शिकागो विश्वविद्यालय में भी प्रदर्शन को लेकर लिया यह एक्शन

बता दें कि इससे पहले शिकागो विश्वविद्यालय में कल मंगलवार को पुलिस ने फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के एक तंबू को हटा दिया था. अमेरिका के विश्वविद्यालयों में प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ रहा है. तीन सप्ताह पहले कोलंबिया विश्वविद्यालय में एक अभियान शुरू होने के साथ विश्वविद्यालयों में विरोध प्रदर्शनों की शुरुआत हुई थी.

इसे भी पढें: ब्रिटेन की अदालत से नीरव मोदी को फिर लगा तगड़ा झटका, जमानत अर्जी खारिज करते हुए अदालत ने कही ये बातें

इजराइल-हमास युद्ध के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर भी हुई था कार्रवाई

अमेरिका के कुछ महाविद्यालयों ने इजराइल-हमास युद्ध के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर तत्काल कार्रवाई की थी. हालांकि अब तक प्रदर्शनों की अनुमति देने वाले कुछ विश्वविद्यालयों का धैर्य टूट गया और उन्हें पुलिस कार्रवाई का सहारा लेना पड़ा.उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल से अब तक 50 विश्वविद्यालय परिसरों में 2,600 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने शिविर में प्रवेश करने से रोक दिया था और लगभग 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

Rohit Rai

Recent Posts

घरवालों को खाने में नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती, सदमे से चाचा ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवती परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर अपने प्रेमी…

4 hours ago

आयरलैंड में छठ महापर्व की अनूठी छटा: नास में BJAI के पांचवें आयोजन में उमड़े 450 से अधिक लोग

आयरलैंड के काउंटी किलडेयर स्थित नास रेसकोर्स में बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ आयरलैंड (BJAI) द्वारा…

5 hours ago

177 करोड़ के टॉरेस ज्वेलरी घोटाले का आरोपी पहुंचा भारत, रोमानिया से प्रत्यर्पित हुआ यूक्रेनी नागरिक; ED करेगी पूछताछ

177 करोड़ रुपये के टॉरेस ज्वेलरी निवेश घोटाले के वांटेड यूक्रेनी आरोपी ओलेक्जेंडर जापिचेंको को…

6 hours ago

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बोले- आज दुनिया को शांति, स्थिरता और भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत

मनीला में 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने…

6 hours ago

मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने क्वाड को बताया भारत की भरोसेमंद साझेदारी

मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड को भारत की…

7 hours ago

न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राउत-वागले को नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले के हलफनामे से असंतुष्टि…

7 hours ago