Rupali Chakankar
बारामती लोकसभा क्षेत्र के खडकवासला खंड में एक मतदान केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की कथित तौर पर ‘पूजा’ करने के लिए महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर और सात अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. चाकणकर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से ताल्लुक रखती हैं. चाकणकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ नगरपालिका गर्ल्स स्कूल में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंची थीं.
इस संबंध में सिंहगढ़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि चाकणकर और अन्य लोगों ने मंगलवार सुबह सिंहगढ़ रोड इलाके में स्थित मतदान केंद्र के अधिकारी के आदेशों की अवहेलना करते हुए अंदर गए और ईवीएम की ‘पूजा’ की. इसके बाद अनुष्ठान करते हुए की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित की गईं, जिस पर तीखी प्रतिक्रिया हुई.
इसके बाद चुनाव रिटर्निंग अधिकारी कविता द्विवेदी ने कार्रवाई करते हुए पुलिस को चाकणकर के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया.
मामले पर निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 131 (मतदान केंद्रों में या उसके निकट अव्यवस्थित आचरण के लिए जुर्माना) और 132 (मतदान केंद्र पर कदाचार के लिए जुर्माना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
चाकणकर, राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाले राकांपा से ताल्लुक रखी हैं वहीं जिन सात अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया है उनमें राकांपा (शरद पवार गुट) और शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) खेमे के एक-एक सदस्य शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…