दुनिया

America And China: बाल-बाल बचे अमेरिकी और चीनी सेना के विमान, दोनों के बीच महज 10 फीट की दूरी, US ने ड्रैगन को दी चेतावनी

America And China: अमेरिकी एयरफोर्स और चीन के मिलिट्री विमान उस समय एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गए, जब दोनों के बीच केवल 10 फीट का फासला बचा था.

अमेरिकी मिलिट्री के हवाले से यह खबर दी गई है कि पिछले हफ्ते दक्षिण चीन सागर के इंटरनेशनल एयर स्पेस में एक अमेरिकी फाइटर जेट उड़ान भर रहा था, उसी दौरान एक चीनी मिलिट्री प्लेन केवल 10 फीट की दूरी पर उसके पास आ गया.

हादसे से बचने के लिए अमेरिकी विमान के पायलट को तत्काल एक्शन लेना पड़ा, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

मामले को लेकर चीन पर बरसा अमेरिका

अमेरिकी मिलिट्री के अनुसार यह घटना 21 दिसंबर की है. जब अमेरिकी विमान यूएस एयरफोर्स आरसी-135 एयरक्राफ्ट, चीनी नेवी जे-11 फाइटर जेट से टकराने से बाल-बाल बचा. बताया जा रहा है कि दोनों ही विमान आसमान में उड़ान भर रहे थे और एक समय उनके बीच महज 10 फीट की दूरी रह गई थी.

अमेरिका का कहना है कि उसके पायलट की सूझ बूझ से दोनों विमान आपस में टकराने से बच गए. घटना को लेकर अमेरिका ने चीन को चेतावनी भी दी है.

इस मामले को लेकर अमेरिका ने अपने बयान में कहा है कि, ” हम आशा करते हैं कि इंडो पेसिफिक क्षेत्र में इंटरनेशनल एयरस्पेस का सभी देश अंतराष्ट्रीय कानून के अनुसार और सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करेंगे.

अमेरिकी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि चीनी सेना का विमान अमेरिकी फाइटर जेट के विंग के 10 फीट करीब तक आ गया था. हालांकि, दोनों के फ्रंट साइट में 20 फीट का अंतर था.

इसे भी पढ़ें: Jaishankar in Cyprus: आतंकवाद को हथियार बनाकर भारत को बातचीत की मेज पर नहीं बिठा सकते- एस जयशंकर की पाकिस्तान को दो टूक

इस इलाके में चीन करता रहा है दादागिरी

अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक चीन की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. चीन काफी समय से इस इलाके पर अपना दावा करता रहा है और इस तरह की दादागिरी दिखाता रहता है.

इससे पहले भी वह अमेरिका और अन्य देशों के सैन्य विमानों को लेकर इस तरह की हरकत कर चुका है. साल 2001 में भी चीन के एक विमान की टक्कर दूसरे विमान से हुई थी. जिसमें पायलट की मौत हो गई थी. मामले के बाद अमेरिका ने चीन को चेताया है.

Rohit Rai

Recent Posts

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

4 minutes ago

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में छूटा 5 लाख क्यूसेक पानी, गोपालगंज के दियारा में घुसा सैलाब

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…

8 minutes ago

‘न पोकलेन, न बुलडोजर’: उज्जैन में मुस्लिम समाज खुद हटा शाही मस्जिद का हिस्सा, छावनी बना इलाका

Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…

10 minutes ago

‘न तटबंध सुरक्षित, न किसानों का भविष्य’, पप्पू यादव ने बाढ़ और तबाही के बीच सरकार-प्रशासन को घेरा

बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…

11 minutes ago

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

29 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

30 minutes ago