यूटिलिटी

IRDAI करने जा रहा 1 जनवरी से बड़ा बदलाव, अगर पूरा नहीं किया ये काम तो नहीं खरीद पाएंगे इंश्योरेंस, जानिए डिटेल्स

New Rule: IRDAI 1 जनवरी से यह बड़ा बदलाव कराने जा रहा है. 1 जनवरी 2023 से नई हेल्थ, मोटर, ट्रैवल और होम इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने के लिए नो यॉर कस्टमर (KYC) दस्तावेज अनिवार्य कर दिया गया है. इसके साथ ही इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने बीमा कराने वाले लोगों के लिए नया निर्देश जारी कर दिया है. यदि आप ये काम समय पर पूरा नहीं करते हैं तो आप जीवन बीमा, ऑटो बीमा, हेल्थ ​बीमा या फिर किसी अन्य तरह का बीमा (Insurance) नहीं खरीद सकते है.

IRDAI ने जारी किया बयान

IRDAI कि ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि हेल्थ, मोटर, ट्रैवेल और होम इंश्योरेंस होल्डर (Insurance Holder) को 1 जनवारी 2023 से केवाईसी डॉक्यूमेंट अनिवार्य (KYC Documents Mandatory) कर दिया गया है. इसके साथ ही अगर आपने कोई पॉलिसी खरीदी है तो आप इस डॉक्यूमेंट को पॉलिसी जारी करने वाले संस्था या बैंक को भी दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Bank Holiday in January 2023: तुरंत निपटा लें अपना काम, नए साल के पहले महीने में इन 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

सभी बीमा पर लागू होगा ये नियम

रेगुलेटरी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कोई भी बीमा हो सभी पर यह नियम लागू किया जाएगा. बीमा का प्रीमियम (Insurance Premium) कितना और कैसा भी हो, सभी को बीमा देना होगा. लेकिन अभी KYC डॉक्यूमेंट नॉन लाइफ इंश्योरेंस या जनरल इंश्योरेस पॉलिसी, हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance), मोटर इंश्योरेंस और ट्रैवेल इंश्योरेंस  (Travel Insurance) सभी पर यह नियम लागू नहीं किया गया था.

ये भी पढ़ें- QR Code स्कैन से करते हैं पेमेंट? हो जाएं सावधान! एक गलती से हो सकता है आपका अकाउंट खाली

अभी क्या है नियम

बता दें कि केवाईसी को लेकर अभी तक ये नियम लागू नहीं किया गया था. हालांकि 1 लाख रुपये प्राइज से ज्यादा के दावे के लिए पैन और आधार कार्ड देना जरूरी होता था. वहीं ग्राहकों को यह केवाईसी दस्तावेज देना उनकी मर्जी पर भी निर्भर करता है. अब नए नियम के तहत क्लेम करने से पहले या खरीदते वक्त KYC दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

7 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

10 minutes ago

सियासत के ‘मौसम वैज्ञानिक’: हर हवा को पहले भांप लेते थे रामविलास पासवान? समझें फॉर्मूला

Ram Vilas Paswan Political Strategy: रामविलास पासवान को क्यों कहा जाता था राजनीति का 'मौसम…

14 minutes ago

90 की उम्र के बाद भी रोज 12 घंटे करती थीं काम, जानिए कौन थीं भारत की ‘गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी’

भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…

43 minutes ago

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

49 minutes ago