Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत में लोकसभा चुनाव को लेकर अमेरिका ने इस बार नहीं भेजा चुनाव पर्यवेक्षक? विदेश विभाग ने बताई ये वजह

भारत में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो गई है. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं.

joe biden

अमेरिकी प्रेसिडेंट बाइडेन

भारत में आज से लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का वोटिंग का अगाज हो चुका है. विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में इस चुनाव को लेकर सबकी निगाहें लगी हुई है. इस बीच लोकसभा चुनाव को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि वह भारत में कोई चुनाव पर्यवेक्षक नहीं भेज रहा है, लेकिन वह भारत में भागीदारों के साथ अपने सहयोग को गहरा और मजबूत करने के लिए उत्सुक है.

अमेरिकी विदेश विभाग ने क्या कहा

अमेरिकी विदेश विभाग के उप-प्रवक्ता वेदांत पटेल ने गुरुवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे अमेरिका द्वारा कोई पर्यवेक्षक भेजने की जानकारी नहीं है. हम आम तौर पर भारत की तरह उन्नत लोकतंत्रों के मामले में ऐसा नहीं करते है. हम निश्चित रूप से भारत में अपने भागीदारों के साथ अपने सहयोग को गहरा और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं और हम बस चुनाव होने देंगे.’

आज से देश में चुनाव शुरू

भारत में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो गई है. पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए मतदान हुए हैं. यह दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital