Categories: दुनिया

अमेरिका: तूफान ‘हेलेन’ ने ली 93 लोगों की जान, लाखों बिना बिजली के रहने को मजबूर

Hurricane Helene in America: दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में तूफान ‘हेलेन’ ने भारी तबाही मचाई है. तूफान की वजह से जहां 93 लोगों की मौत हो गई, वहीं लाखों लोग बिजली के बिना रहने को मजबूर हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आश्वासन दिया कि उनका प्रशासन तूफान ‘हेलेन’ से प्रभावित लोगों को जरूरी मदद और संसाधन प्रदान करने के लिए राज्य और स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहा है.

बचाव कार्यों को मदद देना जारी रखेंगे: बाइडेन

बाइडेन ने एक्स पर लिखा, “तूफान के मद्देनजर चल रहे राहत और बचाव कामों को लेकर मेरी टीम मुझे लगातार जानकारी दे रही है. मेरा प्रशासन लोगों को जरूरी मदद और संसाधन पहुंचाने के लिए राज्य और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है. जैसा कि हम राहत और बचाव कार्यों को मदद देना जारी रखेंगे.”

राष्ट्रपति ने आगे कहा, “जिल और मैं उन लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं जिन्होंने तूफान ‘हेलेन’ में अपने प्रियजनों को खो दिया और जिनके घर, व्यवसाय इस भयानक तूफान से प्रभावित हुए हैं.”

उत्तरी कैरोलिना में कम से कम 36 लोग मारे गए

अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी कैरोलिना में कम से कम 36 लोग मारे गए. वहीं दक्षिण कैरोलिना में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें सलूडा काउंटी के दो फायर फाइटर्स भी शामिल हैं.

गवर्नर ब्रायन केम्प के प्रवक्ता के अनुसार जॉर्जिया में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई. गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने शनिवार को कहा कि फ्लोरिडा में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, इनमें पिनेलस काउंटी में डूबने वाले कई लोग शामिल हैं.

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने रविवार को बताया कि वर्जीनिया में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि टेनेसी में भी दो लोग मारे गए. काउंटी मैनेजर एवरिल पिंडर ने रविवार को बताया कि उत्तरी कैरोलिना के बनकॉम्बे काउंटी को ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से लगभग 600 लापता व्यक्तियों की रिपोर्ट मिली है.

आईएएनएस

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

5 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

6 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

7 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

7 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

7 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

7 hours ago