देश

Indresh kumar: राहुल गांधी को भगवान सद्बुद्धि दें, वो अपनी विचारधारा से न कांग्रेस के रहे न भगवान राम के, RSS लीडर ने बोला हमला

Indresh kumar Statement: राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लगातार आरएसएस (RSS) पर हमला बोल रहे हैं. इस सिलसिले में अब मुस्लिम राष्ट्रीय  मंच के संरक्षक और आरएसएस (RSS) लीडर इंद्रेश कुमार ने राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने अपने जौनपुर दौरे पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि,”कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को भगवान सद्बुद्धि दें वे भारत को जोड़ते-जोड़ते कांग्रेस को भी तोड़ने में लग गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि राहुल ने कांग्रेसियों से भगवान श्री राम को भी छीन लिया. ऐसे में जो विचारधारा वो लेकर चल रहे हैं. उससे वो न कांग्रेस के रहे और न ही भगवान श्री राम के रहे”.

इस दौरान इंद्रेश कुमार ने कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने कॉमन सिविल कोड पर कहा कि,”देश का संविधान एक है तो हमें संविधान के जरिए अपने धर्म के प्रति कार्य करने से कोई रोकता नहीं”.

‘सियासी फायदे के लिए मुसलमानों को भड़काने की कोशिश’

इंद्रेश कुमार से जब कॉमन सिविल कोड पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि,” देश का संविधान एक है तो हमें संविधान के जरिए अपने धर्म के प्रति कार्य करने से कोई रोकता नहीं. ऐसे में कुछ सियासी पार्टी अपने फायदे के लिए मुसलमानों को भड़काने में लगी हैं. यहां सबको आजादी है ऐसे में एक संविधान एक कानून होगा तो देश तरक्की करेगा.

ये भी पढ़ें-   Madhya Pradesh: कान खोल के सुन लें, सबका हिसाब लिया जाएगा- भरे मंच से कमलनाथ की अधिकारियों को धमकी!

‘मुसलमान ही मुसलमान से हारा’

ट्रिपल तलाक पर उन्होंने कहा कि कानून देश की संसद में पास हुआ तो इसके खिलाफ मुस्लिम लोग ही सुप्रीम कोर्ट गए. लेकिन वहां भी इस कानून को सही ठहराया गया. ऐसे में मुसलमान ही मुसलमान से हारा है. इसमें सरकार और पार्टी या संघ का कोई लेना देना नहीं है. मुस्लिम महिलाओं को हक दिलाने की आवाज मुस्लिम महिलाओं ने ही उठाई थी ऐसे में सरकार ने इस कानून को पास कराकर उनके साथ हो रहे उत्पीड़न पर रोक लगाने का काम किया. जैसे हिन्दू धर्म में सदियों पहले सती प्रथा रोक कर महिलाओं को इंसाफ दिया गया उसी प्रकार ट्रिपल तलाक कानून से मुस्लिम महिलाओं का उत्पीड़न रूका जो धर्म की आड़ में कुछ लोग करते थे.

इंद्रेश कुमार ने कहा कि आज देश के सोलह करोड़ मुस्लिम समाज आजादी के साथ अपना जीवन व्यतीत कर रहा है और देश की मुख्य धारा से जुड़ कर देश की उन्नति में जुटा है पर कुछ राजनीतिक दल उन्हें खौफ दिलाकर अपने वोटों की खातिर बरगलाने का काम कर रहे हैं उनसे सतर्क रहने की जरूरत है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

36 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

53 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago