दुनिया

नवरात्रि के दिनों बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले, 1 अक्टूबर से अब तक 35 घटनाएं, 17 गिरफ्तारियां; भारत ने जताई चिंता

Durga Puja in Bangladesh: बांग्लादेश में इस बार नवरात्रि के दौरान हिंदुओं पर हमले की दर्जनों घटनाएं सामने आई हैं. वहां 1 अक्टूबर से शुरू हुए दुर्गा पूजा समारोह के दौरान करीब 35 अप्रिय घटनाएं होने के बाद 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक दर्जन से ज्‍यादा केस दर्ज किए गए हैं.

यह जानकारी बांग्लादेशी समाचार पत्र ‘ढाका ट्रिब्यून’ में खबर प्रकाशित होने पर सामने आई. ‘ढाका ट्रिब्यून’ ने बांग्लादेश में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) मोहम्मद मोइनुल इस्लाम के हवाले से दुर्गा पूजा समारोह के दौरान दर्ज की गई 35 अप्रिय घटनाओं का उल्‍लेख किया. मोहम्मद इस्लाम ने शुक्रवार को ढाका में बनानी पूजा मंडप का दौरा किया था, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि ‘हिंदू अल्पसंख्यकों के पर्व पर पूजा-समारोहों की सुरक्षा की जाएगी. देश में 32,000 से अधिक मंडपों में दुर्गा पूजा समारोह आयोजित किया गया है.’

IGP मोहम्मद इस्लाम का बयान ऐसे समय में आया है, जब 2 दिन पहले ही पता चला था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बांग्लादेश के मंदिर में चढ़ाया गया स्वर्ण मुकुट दुर्गा पूजा समारोह के दौरान चुरा लिया गया. स्वर्ण मुकुट चोरी होने की घटना से बांग्‍लादेश हिंदू दुखी हो गए. उन्‍होंने पुलिस-प्रशासन से गुहार लगाई. इस घटना पर भारत सरकार ने भी चिंता व्यक्त की है.

बांग्लादेश में पुलिस-सुरक्षा के साए में हिंदुओं के पर्व-समारोह

अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा हो: विदेश मंत्रालय

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका के तांतीबाजार में पूजा मंडप पर हमले और सतखीरा में प्रतिष्ठित जेशोरेश्वरी काली मंदिर में चोरी की घटना की निंदा करते हुए बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया है.

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उस बयान को सोशल मीडिया पर भी पोस्‍ट किया. उन्‍होंने लिखा, ‘बांग्लादेश में पूजा मंडप पर हमले और हिंदू मंदिरों को अपवित्र करने तथा उन्‍हें क्षति पहुंचाने पर हमारा बयान’. विदेश मंत्रालय के इस बयान में बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हुए हमले और चोरी की निंदा करते हुए, बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया.

बांग्लादेश में जेशोरेश्वरी काली मंदिर से चुराया गया स्वर्ण मुकुट

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, “हमने ढाका के तांतीबाजार में पूजा मंडप पर हमले और सतखीरा में प्रतिष्ठित जेशोरेश्वरी काली मंदिर में चोरी की घटना को गंभीर चिंता के साथ देखा है. ये निंदनीय घटनाएं हैं. हम पिछले कई दिनों से देख रहे हैं कि वे मंदिरों और देवताओं को अपवित्र करने और नुकसान पहुंचाने में व्यवस्थित पैटर्न का पालन करते हैं. खासकर इस शुभ त्योहार के समय, हम बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं.”

पीएम मोदी ने मार्च 2021 में अपनी बांग्लादेश यात्रा के दौरान यह मुकुट भेंट किया था.

मार्च 2021 में PM मोदी ने बांग्‍लादेश में सोने का मुकुट चढ़ाया था

बीते 2 दिन से बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिमी सतखीरा जिले में एक हिंदू मंदिर से चोरी हुए सोने के मुकुट की चर्चा हो रही है. सोने का वो मुकुट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2021 में अपनी बांग्लादेश यात्रा के दौरान काली मां के मंदिर को भेंट किया था.

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

विंग्स ओवर गंगा: काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश

Varanasi Air Show: वाराणसी में आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो के दूसरे दिन भारतीय…

6 minutes ago

‘जाणता राजा’ का 1225वां मंचन: छत्रपति शिवाजी महाराज को देख भावुक हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, X पर हुआ नं-1 ट्रेंड

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

25 minutes ago

दिव्या मित्तल ने खोल पत्ते, 2027 के लिए खेला तगड़ा दांव; क्या है JBP का प्लान?

Divya Mittal UP Election Plan: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव…

30 minutes ago

योगी सरकार की सामूहिक विवाह योजना का कमाल: बेटियों के ब्याह के लिए आए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन

यूपी में योगी सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को जबरदस्त लोकप्रियता मिल रही है.…

33 minutes ago

दिव्यांग बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा और संबल, योगी सरकार ने दी 28 नए डे केयर सेंटरों को मंजूरी

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा को बढ़ावा देने के…

53 minutes ago