Sheikh Hasina Latest Updates: बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर शेख हसीना भारत पहुंचीं, जिसके बाद से लगातार गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में मौजूद हैं. बता दें कि यहां उन्हें सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश से निकलने के बाद शेख हसीना अपने साथ कुछ ही जरूरी सामान लेकर आई थीं. वह अपने साथ कुछ सूटकेस में जरूरी सामान लेकर आईं. हालांकि, बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर खबर आ रही है कि उनकी तरफ से हिंडन एयरबेस पर कुछ जरूरी सामान खरीदे गए. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर मौजूद शॉपिंग कॉम्पलेक्स से अपने और अपनी बहन के लिए जरूरी सामान खरीदीं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेख हसीना ने हिंडन एयरबेस पर मौजूद शॉपिंग कांप्लेक्स से अपने और अपनी बहन के लिए जरूरी सामानों की खरीददारी की. यहां उन्होंने कपड़ों की खरीददारी की. सूत्रों की मानें तो शेख हसीना ने यहां 30000 रुपये की खरीददारी कीं, जिसका पेमेंट उन्होंने भरतीय करेंसी में किया. खरीददारी के दौरान उनके पास नोट कम पड़ गए. जिसके बाद उन्होंने बांग्लादेश की करेंसी (टका) में पूरा भुगतान किया.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना देश से निकलते वक्त अपने साथ सिर्फ 4 सूटकेस समेत 2 बैग लेकर निकली थीं, जिसमें उनके जरूरत के सामान मौजूद थे. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, शेख हसीना इस वक्त हिंडन एयरबेस पर मौजूद हैं और आज वह दुबई जा सकती हैं. हालांकि, बुधवार को हिंडन एयरबेस पर हलचल देखी गई थी. वहां, एंबेसी की दो गाड़ियां पहुंचने के बाद काफी गहमागहमी हो गई थी.
यह भी पढ़ें: शेख हसीना भारत में ही रहेंगी? बेटे बोले- किसी देश से शरण नहीं मांगी; बांग्लादेश को 75,000 करोड़ टका का नुकसान
-भारत एक्सप्रेस
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…