Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Sheikh Hasina ने की गाजियाबाद में 30,000 रुपये की खरीददारी, नोट कम पड़ने पर…

Sheikh Hasina Update: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेख हसीना ने हिंडन एयरबेस पर मौजूद शॉपिंग कांप्लेक्स से अपने और अपनी बहन के लिए जरूरी सामानों की खरीददारी की.

Sheikh Hasina

Sheikh Hasina Latest Updates: बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर शेख हसीना भारत पहुंचीं, जिसके बाद से लगातार गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में मौजूद हैं. बता दें कि यहां उन्हें सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश से निकलने के बाद शेख हसीना अपने साथ कुछ ही जरूरी सामान लेकर आई थीं. वह अपने साथ कुछ सूटकेस में जरूरी सामान लेकर आईं. हालांकि, बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर खबर आ रही है कि उनकी तरफ से हिंडन एयरबेस पर कुछ जरूरी सामान खरीदे गए. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर मौजूद शॉपिंग कॉम्पलेक्स से अपने और अपनी बहन के लिए जरूरी सामान खरीदीं.

शेख हसीना ने की 30,000 रुपये की खरीददारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेख हसीना ने हिंडन एयरबेस पर मौजूद शॉपिंग कांप्लेक्स से अपने और अपनी बहन के लिए जरूरी सामानों की खरीददारी की. यहां उन्होंने कपड़ों की खरीददारी की. सूत्रों की मानें तो शेख हसीना ने यहां 30000 रुपये की खरीददारी कीं, जिसका पेमेंट उन्होंने भरतीय करेंसी में किया. खरीददारी के दौरान उनके पास नोट कम पड़ गए. जिसके बाद उन्होंने बांग्लादेश की करेंसी (टका) में पूरा भुगतान किया.

दुबई जा सकती हैं शेख हसीना

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना देश से निकलते वक्त अपने साथ सिर्फ 4 सूटकेस समेत 2 बैग लेकर निकली थीं, जिसमें उनके जरूरत के सामान मौजूद थे. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, शेख हसीना इस वक्त हिंडन एयरबेस पर मौजूद हैं और आज वह दुबई जा सकती हैं. हालांकि, बुधवार को हिंडन एयरबेस पर हलचल देखी गई थी. वहां, एंबेसी की दो गाड़ियां पहुंचने के बाद काफी गहमागहमी हो गई थी.

यह भी पढ़ें: शेख हसीना भारत में ही रहेंगी? बेटे बोले- किसी देश से शरण नहीं मांगी; बांग्लादेश को 75,000 करोड़ टका का नुकसान

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital