Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘नमो ऐप की खासियत देखकर हैरान’ , पीएम मोदी ने बिल गेट्स से AI समेत कई मुद्दों पर की चर्चा

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने गुरुवार यानी कि 28 मार्च को पीएम मोदी से मुलाकात की. ये मीटिंग दिल्ली में पीएम आवास पर हुई. इस पूरी बातचीत का वीडियो 29 मार्च को जारी किया जाएगा.

PM Modi and bill gates

पीएम मोदी और बिल गेट्स

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने गुरुवार यानी कि 28 मार्च को पीएम मोदी से मुलाकात की. ये मीटिंग दिल्ली में पीएम आवास पर हुई. इस पूरी बातचीत का वीडियो 29 मार्च को जारी किया जाएगा. उससे पहले इस बातचीत का एक छोटा सा अंश जारी किया गया है. जिसे ANI ने एक्स पर पोस्ट किया है.

बिल गेट्स से पीएम मोदी की मुलाकात

पीएम मोदी और बिल गेट्स के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर तकनीक, हेल्थकेयर, शिक्षा, कृषि, नारी शक्ति के साथ-साथ भारत में डिजिटल पेमेंट की क्रांति पर खास बातचीत हुई.

नमो एप की  बताई खासियत

जारी किए गए वीडियो में पीएम मोदी बिल गेट्स को नमो ऐप की खासियत के बारे में जानकारी देते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में पीएम मोदी ने बिल गेट्स से नमो ऐप के जरिए सेल्फी लेने के लिए कहते हैं. जब उन्होंने सेल्फी ली तो ऐप का रिस्पॉन्स देखकर बिल गेट्स चकित हो गए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital