Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शपथ लेने से पहले Donald Trump का एक और बड़ा ऐलान, विदेशियों से वसूली के लिए बनाएंगे नया विभाग

डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं, लेकिन शपथ से पहले ही वह कई अहम घोषणाओं में सक्रिय हो गए हैं.

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप. (फाइल फोटो)

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं, लेकिन शपथ से पहले ही वह कई अहम घोषणाओं में सक्रिय हो गए हैं. उन्होंने मेक्सिको और कनाडा जैसे देशों पर टैरिफ बढ़ाने की बात की है और इसे लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा है कि वह एक नया सरकारी विभाग “External Revenue Service” (ERS) शुरू करेंगे, जिसका काम विदेशों से होने वाली आय और टैरिफ की समय पर वसूली करना होगा.

विभाग का क्या काम होगा?

यह विभाग कस्टम्स, टैरिफ और विदेशी स्रोतों से होने वाली अन्य कमाई को एकत्र करेगा. माना जा रहा है कि इस विभाग का गठन कनाडा, मेक्सिको और चीन जैसे देशों पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है, ताकि व्यापार असंतुलन, माईग्रेशन और ड्रग्स तस्करी जैसे मुद्दों का समाधान किया जा सके. इसके साथ ही ट्रंप का इरादा चीन और अन्य देशों के उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने का भी है.

DOGE का जिम्मा मस्क और रामास्वामी को

इससे पहले, ट्रंप ने अरबपति कारोबारी एलन मस्क और भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी को “Department of Government Efficiency” (DOGE) का जिम्मा सौंपा था. यह विभाग सरकार की पुरानी नीतियों और समितियों को समाप्त करने और संघीय ढांचे में जरूरी बदलाव लाने का काम करेगा. ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि यदि वह राष्ट्रपति बनते हैं, तो देश में व्यापक बदलाव होंगे.

यह भी पढ़ें- Trump Porn Star Case: डोनाल्ड ट्रंप बिना शर्त बरी, जेल या जुर्माने की नहीं मिली सजा, 20 जनवरी को लेंगे शपथ

कहां से लिया गया DOGE का नाम?

DOGE का नाम दिलचस्प है, क्योंकि यह डोजेकॉइन (Dogecoin) नामक क्रिप्टोकरेंसी से लिया गया है, जो 2013 में बनाई गई थी. डोजेकॉइन का लोगो एक शिबा इनु कुत्ते की तस्वीर है, और इसे मूल रूप से बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी का मजाक उड़ाने के लिए बनाया गया था. 2021 में एलॉन मस्क के ट्वीट्स के बाद यह क्रिप्टोकरेंसी सुर्खियों में आई, और इसके मीम्स भी बहुत वायरल हुए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital