दुनिया

Boeing Layoffs : दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग में होगी छंटनी, 17,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

Boeing To Cut 17000 Jobs: विमानन क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी बोइंग अपने कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. कंपनी अपने वर्कफोर्स के करीब 10% भाग यानी 17,000 लोगों को इस छंटनी का हिस्सा बनाएगी. इसका मुख्य कारण वित्तीय संकट बताया जा रहा है.

बोइंग के चेयरमैन और CEO केली ऑर्टबर्ग ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर इस फैसले की घोषणा की. यह छंटनी आने वाले महीनों में होगी और इसमें “अधिकारी, प्रबंधक और कर्मचारी” शामिल होंगे.

कंपनी ने कहा, “हमारा व्यवसाय मुश्किल स्थिति में है और हम सभी के सामने आने वाली चुनौतियों को बढ़ा-चढ़ा कर बताना मुश्किल है. मौजूदा माहौल से निपटने के अलावा, हमें अपनी कंपनी को फिर से खड़ा करने के लिए कड़े फैसले लेने होंगे. इसके लिए कंपनी को संरचनात्मक बदलाव करने होंगे ताकि हम प्रतिस्पर्धी बने रह सकें और लंबे समय तक अपने ग्राहकों को सेवाएं दे सकें.”

कुछ समय पहले बोइंग के हजारों कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे

कारखानों की हड़ताल के बीच आई बुरी खबर

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब कंपनी एक मुश्किल वर्ष का सामना कर रही है. सितंबर के मध्य से बोइंग फैक्ट्री के 30,000 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर हैं.
कंपनी के CEO ने कहा, “हमें अपनी वित्तीय स्थिति का वर्कफोर्स से तालमेल बिठाने के लिए ऐसा करना पड़ेगा ताकि हम अपनी अन्य प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकें.”

कंपनी के CEO ने बताया- छंटनी में कौन शामिल होगा

CEO ने कहा, “आने वाले महीनों में, हम अपने वर्कफोर्स को लगभग 10% तक कम करने की योजना बना रहे हैं. इस छंटनी में अधिकारी, प्रबंधक और कर्मचारी शामिल होंगे. अगले सप्ताह, आपकी नेतृत्व टीम इस बारे में अधिक जानकारी साझा करेगी. इस फैसले के आधार पर हम आने वाली छुट्टियां भी आगे प्रॉसेस नहीं करेंगे.”

767 मालवाहक विमानों का प्रोडक्शन भी बंद होगा

उन्होंने कहा कि मौजूदा ऑर्डर पूरा करने के बाद, बोइंग वाणिज्यिक 767 मालवाहक विमानों का प्रोडक्शन भी 2027 तक बंद कर देगी.

— भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

45 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago