देश

Karnataka Elections: “बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का कोई सवाल नहीं”, कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार का बयान डैमेज कंट्रोल की कोशिश तो नहीं?

Jagadish Shettar: कर्नाटक चुनाव में बजरंग दल को बैन करने को लेकर जमकर सियासत हो रही है. कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में प्रदेश में बजरंग दल (Bajrang Dal) को बैन करने का वादा किया है, लेकिन इस मामले पर बीजपी से कांग्रेस में शामिल हुए दिग्गज नेता जगदीश शेट्टार ने अपनी प्रतिक्रिया है जो कांग्रेस का समर्थन नहीं करती है. बजरंग दल पर बैन को लेकर राजनीतिक हंगामे के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने कहा कि बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का कोई सवाल ही नहीं है.

जगदीश शेट्टार ने आगामी 10 मई को चुनाव में टिकट न मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे. उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी को मजबूती मिली है.

‘चुनाव घोषणापत्र में कई बातें हैं’

जगदीश शेट्टार ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “चुनाव घोषणापत्र में कई बातें हैं. हम केवल इस पर ही क्यों रुके हुए हैं ? किसी भी संगठन पर प्रतिबंध लगाना केंद्र सरकार का अधिकार है, राज्य सरकार का नहीं. वीरप्पा मोइली पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का कोई सवाल ही नहीं है. कर्नाटक के पूर्व सीएम ने आगे कहा, “जहां तक ​​बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात है, मैं पार्टी के मंच पर नेताओं के साथ इस पर चर्चा करूंगा. मैं नेताओं के साथ बात करूंगा और अपने विचारों का आदान-प्रदान करूंगा”.

यह भी पढ़ें- ‘The Kerala Story’ की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन कमा डाले इतने करोड़, 2023 की बनी 5वीं हाईएस्ट ओपनर

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में क्या कहा ?

कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा गया है कि पार्टी जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है. हम मानते हैं कि कानून और संविधान पवित्र हैं और बजरंग दल, पीएफआई या अन्य जैसे व्यक्तियों और संगठनों द्वारा इसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है, चाहे वे बहुसंख्यक या अल्पसंख्यक समुदायों के बीच दुश्मनी या नफरत को बढ़ावा दे रहे हों. हम किसी भी पर प्रतिबंध लगाने सहित कानून के अनुसार निर्णायक कार्रवाई करेंगे.” ऐसे संगठन, “घोषणापत्र में कहा गया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

24 minutes ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

48 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

2 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

3 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago