Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पाकिस्तान में मौलाना रहीमुल्ला तारीक की गोली मारकर हत्या, भारत विरोधी रैली में जाते समय हमलावरों ने मौत के घाट उतारा

Pakistan: मौलाना रहीमुल्ला तारिक पाकिस्‍तान के एक मशहूर मौलानाओं में से एक था. उसकी सभा में हजारों लोगों की भीड़ लग जाती थी.

मौलाना रहीमुल्ला तारीक

Pakistan: पाकिस्तान में फिर एक मौलाना की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जैश चीफ मसूद अजहर के करीबी बताए जा रहे मौलाना रहीमुल्ला तारिक को अज्ञात हमलावरों ने कराची में गोलियों से छलनी कर डाला. हमला ऐसे समय में हुआ जब वह भारत विरोधी एक रैली में हिस्‍सा लेने के लिए जा रहा था. मिली जानकारी के अनुसार, मौलाना तारिक की सक्रियता भारत विरोधी गतिविधियों में रहती थी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मौलाना रहीमुल्ला तारिक पाकिस्‍तान के एक मशहूर मौलानाओं में से एक था. उसकी सभा में हजारों लोगों की भीड़ लग जाती थी. वहीं धर्म की आड़ में उस पर आतंकियों की फौज तैयार कराने के आरोप भी लग चुके थे. तारिक के संबंध कई बड़े आतंकियों से भी थे. वह जैश चीफ मसूद अजहर के काफी करीब भी बताया जाता है.

रैली में जाते समय हुई हत्या

स्थानीय पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान के कराची के ओरंगी टाउन में एक भारत विरोधी जलसे का आयोजन किया गया था. इसी में भाग लेने के लिए मौलाना रहीमुल्ला जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं. प्रथम दृष्टया यह मामला टारगेट किलिंग का प्रतीत होता है.

इसे भी पढ़ें: Israel Hamas War: वेस्ट बैंक पर IDF ने किया हमला, हमले में 18 फिलिस्तीनियों की मौत, गाजा ने कहा हमले में हो रही बढ़ोतरी


बीते दिनों कई आतंकियों की हुई हत्याएं

पाकिस्‍तान में हुई इस आतंकी घटना ने बीते दिनों हुए दूसरी घटनाओं की याद दिला दी. बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान में कई आतंकियों की भी हत्या की जा चुकी है. कुछ दिनों पहले ही खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर में बाइक से आए बदमाशों ने एक आतंकी अकरम खान की गोली मार कर हत्या कर दी थी. वहीं उससे कुछ दिनों पहले ही जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शाहिद लतीफ को भी पाकिस्तान के सियालकोट में सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़, मुफ्ती कैसर फारूक, बशीर अहमद पीर, एजाज अहमद अहंगर, जैसे तमाम आतंकियों को भी अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी.पाकिस्तान में लगातार हो रही हत्याओं से आतंकियों में खौफ जरूर होंगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest