जहरीली शराब पीने से 25 लोगों की मौत.
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में जहरीली शराब पीने से 25 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा 60 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. कुल्लाकुरिची के डीएम ने मामले की जानकारी देते हुए मौतों की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालात नाजुक है.
वहीं जहरीली शराब मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब विक्रेता के. कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से करीब 200 लीटर अवैध शराब बरामद की है. जिसकी जांच करने पर उसमें मेथेनॉल पाया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शोक जताया है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अवैध शराब की बिक्री को रोकने में नाकाम रहने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है.
यह भी पढ़ें- सीरिया में US Army की बड़ी कार्रवाई, ISIS के मुहम्मद इब्राहिम को हमले में किया ढेर
स्टालिन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने वाले लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं. इस मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.”
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…