Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कनाडाई अधिकारी पंजाब में आतंकी गतिविधियों को दे रहा बढ़ावा, भारत ने ट्रूडो सरकार को भेजी उसकी फोटो-डिटेल

Sandeep Singh Sidhu declared fugitive: कनाडा में रहने वाले संदीप सिंह सिद्धू नाम के शख्‍स को पंजाब के अंदर आतंकवादी गतिविधियों में लिप्‍त पाया गया, जिसके बाद भारत सरकार ने उसे भगोड़े आतंकियों की सूची में शामिल किया है.

Sandeep Singh Sidhu canada

भारत ने कनाडाई अधिकारी को भगोड़े आतंकियों की लिस्ट में डाला (फोटो: सोशल मीडिया/X)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस कनाडाई अधिकारी का नाम संदीप सिंह सिद्धू है, जो प्रतिबंधित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) का सदस्य है और वह कनाडाई सीमा सेवा एजेंसी (Canadian Border Service Agency/सीबीएसए) में काम करता है. उसके अलावा कुछ और चरमपंथी हैं, जिन्‍हें भारत ने भगोड़े आतंकियों की लिस्ट में डाला है.

भारतीय जांच एजेंसी ने कनाडाई आतंकवादी की डिटेल जारी की.
भारतीय जांच एजेंसी ने कनाडाई आतंकवादी की डिटेल जारी की.

संदीप सिंह सिद्धू को सजा देने के लिए उसकी फोटो एवं अन्‍य डिटेल भारत सरकार ने कनाडा की ट्रूडो सरकार को भेजी है, ताकि संदीप को भारत लाया जा सके और यहां कानूनी सजा दी जा सके. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने 5 अन्य आरोपियों के नाम भी बताए हैं, जिनमें गुरजीत सिंह, गुरजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, लखबीर सिंह लांडा और अर्शदीप सिंह गिल शामिल हैं.

आईएसआई से भी है सिद्धू का ताल्लुक

खबरों में बताया जा रहा है कि संदीप सिंह सिद्धू वर्ष 2020 में बलविंदर सिंह संधू की हत्या को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान के खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर सिंह रोडे के साथ-साथ पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के अन्य गुर्गों के साथ संपर्क में था.

यह भी पढ़िए: कनाडा की तरफदारी कर रहा अमेरिका, कहा- पन्नू की हत्‍या की साजिश में शामिल थे भारत की R&AW के पूर्व अधिकारी

कनाडा ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की

कुछ ही समय पहले भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत ने कनाडा से गैंगस्टरों और आतंकवाद के आरोपियों सहित कुल 26 लोगों के प्रत्यर्पण की मांग की थी, लेकिन ट्रूडो सरकार ने अभी तक उन पर कार्रवाई नहीं की है. जायसवाल ने कहा, “जहां तक ​​मेरी जानकारी है, कनाडा के पास भारत से 26 प्रत्यर्पण अनुरोध लंबित हैं.” उन्होंने आगे कहा कि 26 प्रत्यर्पण अनुरोधों के अलावा, कई अपराधियों के गिरफ्तारी अनुरोध भी हैं, जो कनाडाई सरकार के पास लंबित हैं.”

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital