Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चीन ने पूरी दुनिया को पावर बैटरियों के लिए 70 प्रतिशत से अधिक कच्चे माल की आपूर्ति की

चीन पूरी दुनिया को सकारात्मक व नकारात्मक इलेक्ट्रोड, इलेक्ट्रोलाइट्स और विभाजक आदि 70 प्रतिशत से अधिक प्रमुख कच्चे माल की आपूर्ति करता है.

Vikash Jha Edited by Vikash Jha

चीन के सछ्वान प्रांत के यिबिन शहर में रविवार को विश्व पावर बैटरी सम्मेलन-2024 उद्घाटित हुआ. चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि चीन हरित, निम्न-कार्बन व सतत विकास पथ का पालन करता है. चीन ऑटोमोबाइल उद्योग के हरित परिवर्तन व विकास को बहुत महत्व देता है और पूरी दुनिया को पावर बैटरियों के लिए 70 प्रतिशत से अधिक प्रमुख कच्चे माल की आपूर्ति करता है.

चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मुताबिक, परिवहन क्षेत्र में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और आर्थिक व सामाजिक निम्न-कार्बन परिवर्तन को बढ़ाने के लिए नई ऊर्जा वाहनों का विकास दुनिया भर के देशों के लिए एक आम पसंद है. पावर बैटरियां नई ऊर्जा वाहनों की मुख्य घटक हैं.

वर्तमान में, चीन ने बुनियादी सामग्री, एकल सेल, प्रणाली एकीकरण, विनिर्माण उपकरण, रीसाइक्लिंग आदि क्षेत्रों को कवर करते हुए एक संपूर्ण औद्योगिक प्रणाली स्थापित की है. चीन पूरी दुनिया को सकारात्मक व नकारात्मक इलेक्ट्रोड, इलेक्ट्रोलाइट्स और विभाजक आदि 70 प्रतिशत से अधिक प्रमुख कच्चे माल की आपूर्ति करता है.

चीन ने कई तकनीकी मार्गों का समन्वित विकास हासिल किया है. वर्ष 2024 की पहली छमाही में वैश्विक शिपमेंट में शीर्ष 10 कंपनियों में से 6 चीनी कंपनियां हैं.


ये भी पढ़ें- लाओस: भारतीय दूतावास ने साइबर घोटाले में फंसे 47 भारतीयों को बचाया


-आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital