होर्मुज में अफरातफरी! रास्ते से भटका क्रूड ऑयल टैंकर, माइंस की चपेट में आकर फटा
Crude Oil Tanker Explosion: होर्मुज स्ट्रेट में रविवार को एक तेल टैंकर के फटने का मामला सामने आया. स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक टैंकर नौसैनिक बारूदी सुरंग से टकराने के बाद फट गया. बताया जा रहा है कि यह जहाज ईरान की ओर से तय किए गए समुद्री मार्ग से हटने के बाद उस सुरंग की चपेट में आया.





