दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता ली जे-म्युंग पर बड़ा जानलेवा हमला किया गया. उनकी गर्दन पर उस समय चाकू से हमला किया गया जब वे प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जे-म्युंग दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में प्रस्तावित हवाई अड्डे का दौरा करने आए थे. उसी दौरान उन पर यह हमला हुआ.
हमला करने वाला शख्स मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी. जे-म्युंग पर आज मंगलवार (2 जनवरी 2024) को हमला किया गया. हमलावर ने उनकी गर्दन पर बाईं ओर हथियार से वार किया. दक्षिण कोरियाई मीडिया ने हमले के बाद की तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में ली जे-म्युंग को घायल होने के बाद जमीन पर गिरे हुए हैं और उनके गर्दन पर एक शख्स ने खून को बहने से रोकने के लिए रुमाल लगाया हुआ है.
हालांकि, अभी उनकी हालत और चोट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है. ली जे-म्युंग दक्षिण कोरिया के मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के चीफ हैं. वहीं साल 2022 में भी उनपर हमला हुआ था.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…