देश

संसद स्मोक अटैक के आरोपियों के पॉलीग्राफी टेस्ट को लेकर आज होगी सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में दायर की है याचिका

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में गिरफ्तार आरोपियों के पॉलीग्राफी टेस्ट को लेकर आज अदालत अपना फैसला सुनाएगी. दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में इसके लिए याचिका दायर की है. 13 दिसंबर को संसद में घुसपैठ करने वाले आरोपियों की पॉलीग्राफी टेस्ट करवाने की मांग पर आज मंगलवार को एडिशनल सेशन जज हरदीप कौर सुनवाई करेंगी. बता दें कि इस मामले में छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.

13 दिसंबर को हुई थी घटना

संसद पर 2001 में हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन, सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया था, जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और ‘केन’ के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया. इस घटना के तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया था. इस घटना के कुछ देर बाद ही पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली ‘केन’ लेकर संसद परिसर के बाहर प्रदर्शन करने वाले एक युवक और एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया.

मुख्य आरोपी की कोर्ट ने बढ़ाई थी न्यायिक हिरासत

सदन में कूदने वाले दोनों आरोपियों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी. के रूप में हुई. वहीं संसद परिसर के बाहर से गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली नीलम और महाराष्ट्र के लातूर निवासी अमोल शिंदे के रूप में हुई. वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी ललित झा को गिरफ्तार किया गया था जिसकी न्यायिक हिरासत को अदालत ने 5 जनवरी तक बढ़ा दिया था. आरोपियों ने संसद में जिस तरह से घुसपैठ की थी, विपक्ष ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश भी की. वहीं संसद के शीतकालीन सत्र में इसे लेकर हंगामा भी हो चुका है.

इसे भी पढ़ें: 2024 में INDI गठबंधन अपने आप टूटेगा, PM पद के लिए इनके 27 दावेदार हैं और हमारे अकेले नरेंद्र मोदी: मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह

पुलिस ने सबसे पहले इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया था. जिन्होंने संसद के अंदर और बाहर उत्पाद मचाया था. इनका नाम सागर, मनोरंजन, अमोल और नीलम था. इसके बाद जांच में पता चला कि 4 नहीं कुल 6 लोग इस घटना में शामिल हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

32 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

45 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

57 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

1 hour ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

1 hour ago